प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S24 Ultra: 50,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध

Sarita
3 Sept 2025 12:06 PM IST
Samsung Galaxy S24 Ultra:  50,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध
x
Samsung Galaxy S24 Ultra: सैमसंग का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S24 Ultra लॉन्च के समय अपनी प्रीमियम कीमत और दमदार फीचर्स की वजह से चर्चा में रहा था। इसमें कैमरे से लेकर प्रोसेसर तक, सब कुछ टॉप-क्लास दिया गया है और यही वजह है कि यह फोन आज भी बाजार में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है। लेकिन अब इस स्मार्टफोन पर इतनी बड़ी छूट मिल रही है कि इसे नज़रअंदाज़ करना आसान नहीं होगा।
फ्लिपकार्ट पर Galaxy S24 Ultra की नई कीमत
Galaxy S24 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) अब फ्लिपकार्ट पर केवल 79,990 रुपये में उपलब्ध है। जबकि इसकी असली कीमत 1,29,990 रुपये थी। यानी आपको सीधे 50,000 रुपये की छूट मिल रही है।
इसके अलावा, अगर आपके पास Flipkart Axis Bank या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड है तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल सकता है। यानी यह फ्लैगशिप फोन लगभग 76,000 रुपये में मिल सकता है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए एक बेहतरीन डील कही जा सकती है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के स्पेसिफिकेशन
इस फ़ोन में 6.8-इंच का डायनामिक LTPO AMOLED 2X पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर + DX एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग के साथ आता है। इसके अलावा, डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 चिपसेट प्रोसेसर है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज है।
कैमरा सेटअप
फ़ोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें क्वाड कैमरा सेटअप है जिसमें 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ
50MP
पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस और 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 10MP टेलीफ़ोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा भी है। पावर के लिए फ़ोन में 5000mAh की दमदार बैटरी है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
iPhone 16e पर मिल रहा है 10,000 रुपये का डिस्काउंट
विजय सेल्स ने iPhone 16e पर एक बड़ा ऑफर पेश किया है, जिसके तहत इसकी कीमत ऑनलाइन 10,000 रुपये से ज़्यादा कम हो गई है। यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए एक शानदार मौका है जो पुराने iPhone को बदलना चाहते हैं या पहली बार iPhone का अनुभव लेना चाहते हैं।
iPhone 16e को भारत में इसी साल फरवरी में 59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन विजय सेल्स की वेबसाइट पर इसकी कीमत अब घटकर 52,490 रुपये हो गई है। यानी आपको 7,410 रुपये का सीधा फायदा हो रहा है। इसके अलावा आपको कई बैंक ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे, जिससे फोन की कीमत और भी कम हो जाएगी।
Next Story