प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy A17 5G: भारत में जल्द होगा लॉन्च

Sarita
18 Aug 2025 8:18 AM IST
Samsung Galaxy A17 5G: भारत में जल्द होगा लॉन्च
x
Samsung Galaxy A17 5G: Samsung Galaxy A17 5G को हाल ही में यूरोपीयन मार्केट में लॉन्च किया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह बजट स्मार्टफोन जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने इस फोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A16 5G को रिप्लेस करेगा। इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और 5nm टेक्नोलॉजी वाले Exynos 1330 चिपसेट दिया गया है। यूरोपीयन मार्केट में इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
भारत में जल्द होगा लॉन्च
भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से इस फोन की शुरुआती कीमत भी रिवील की है। सैमसंग का यह फोन 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है। यूरोपीयन मार्केट में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- ब्लू, ब्लैक और ग्रे में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स
यूरोप में सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ Infinity U सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन में वाटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
Samsung Galaxy A17 5G में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन के साथ इंटिग्रेट है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13MP का कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 25W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G/4G नेटवर्क, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई और USB Type C जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Next Story