
x
छग
बीजापुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 3-4 जवानों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इसघटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बीजापुर जिले के उसूर इलाके का है। यहां भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे । इसी दौरान वहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से DRG के तीन से चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि, इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Next Story





