- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung Galaxy A17...
प्रौद्योगिकी
Samsung Galaxy A17 5G:स्मार्टफोन लॉन्च जानें कीमत, खासियत और किन फोन से होगी टक्कर
Sarita
30 Aug 2025 7:15 AM IST

x
Samsung Galaxy A17 5G: सैमसंग ने भारत में नया Galaxy A17 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन पहले से कुछ ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध था और भारतीय वर्जन भी उन्हीं फीचर्स के साथ लाया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह Exynos 1330 चिपसेट पर वर्क करता है।
Galaxy A17 5G Google के Gemini AI assistant और Circle to Search फीचर्स को सपोर्ट करता है। यह एंड्रॉइड 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आता है और इसे कंपनी छह साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देगी।
Samsung Galaxy A17 5G की कीमत?
भारत में इस फोन की कीमत मॉडल के अनुसार अलग है। 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, 8GB + 128GB वेरिएंट 20,499 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल 23,499 रुपये में उपलब्ध है|
Samsung Galaxy A17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Galaxy A17 5G में 6.7 इंच का फुल HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट किया गया है।
प्रोसेसर: फोन Exynos 1330 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें 6GB/8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं।
कैमरा: कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल हैं। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
बैटरी, सुरक्षा और कनेक्टिविटी
फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है और यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, GPS, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही फोन को IP54 रेटिंग मिली है जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है। इसका वजन 192 ग्राम और मोटाई 7.5mm है।
किन स्मार्टफोन्स से होगा मुकाबला?
भारतीय स्मार्टफोन बजार में Samsung Galaxy A17 5G का मुकाबला iQOO Z9x, Realme Narzo 70 Pro 5G, और Redmi Note 13 सीरीज, OnePlus Nord CE 5 जैसे मॉडल्स से होगा।
TagsSamsung Galaxy A17 5Gस्मार्टफोनलॉन्चSamsung Galaxy A17 5GSmartphoneLaunched जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





