- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Samsung: 4 सितंबर को...
प्रौद्योगिकी
Samsung: 4 सितंबर को किया इवेंट का ऐलान, जानिए यूजर्स को क्या मिलेगा खास
Sarita
29 Aug 2025 6:39 AM IST

x
Samsung: सैमसंग, एप्पल से पहले एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी 9 सितंबर को होने वाले एप्पल के लॉन्च इवेंट से पहले, 4 सितंबर को अपना वर्चुअल अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने जा रही है। सैमसंग ने इस इवेंट में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज़ की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि वह गैलेक्सी S25 FE और गैलेक्सी टैब S11 सीरीज़ के टैबलेट लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या खासियतें होने की उम्मीद है।
यह इवेंट कब होगा और इसे कहाँ देखा जा सकता है?
सैमसंग का यह इवेंट 4 सितंबर को होगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा और इसे सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ YouTube चैनल पर भी देखा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी S25 FE
सैमसंग इस इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी S25 FE लॉन्च कर सकता है। माना जा रहा है कि इसमें गैलेक्सी S24 FE की तरह 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। प्रोसेसर के मामले में इसमें कोई बड़ा अपडेट नहीं मिलेगा और इसे Exynos 2400e या MediaTek Dimensity 9400 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 4,700mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 12MP का लेंस हो सकता है। इसकी अनुमानित कीमत 55,000-60,000 रुपये के बीच हो सकती है।
Galaxy Tab S11 सीरीज़
इस सीरीज़ में Tab S11 और Tab S11 Ultra शामिल हो सकते हैं। S11 में 11-इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। यह MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें पीछे की तरफ 13MP और आगे की तरफ 12MP का कैमरा हो सकता है। इसमें 8,400mAh की बैटरी होगी, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। S11 Ultra की बात करें तो इसमें 14.6-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले होगा। 11,600mAh की बैटरी के अलावा, इसके बाकी सभी फ़ीचर S11 जैसे ही होंगे। इसकी अनुमानित कीमत 75,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
TagsSamsungयूजर्सखासSamsungusersspecial जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





