- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Nothing Phone 3 :...
प्रौद्योगिकी
Nothing Phone 3 : जुलाई में तहलका मचाने को तैयार है नथिंग फोन 3, कैमरा डिजाइन देख iPhone भूल जाएंगे यूजर
Sarita
28 Jun 2025 6:32 AM IST

x
Nothing Phone 3 : लॉन्च से पहले नथिंग फोन 3 के कई फीचर्स का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने इस फोन के कैमरे को टीज किया है। इस साल लॉन्च होने वाला यह नथिंग फोन कई मायनों में खास होने वाला है। नथिंग ने पहले ही साफ कर दिया है कि यह फोन प्रीमियम प्राइस रेंज में पेश किया जाएगा। यह फोन Apple, Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर देने वाला है। नथिंग फोन 3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसे हाल ही में गीकबेंच सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
कैमरा फीचर कन्फर्म
नथिंग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इस फोन के कैमरा फीचर का खुलासा किया है। फोन 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा। इसके अलावा फोन के पीछे दो और कैमरे दिए जाएंगे। ये दोनों कैमरे भी 50MP के होंगे। 2023 में लॉन्च होने वाले नथिंग फोन 2 के पीछे के दोनों कैमरे 50MP के हैं। ऐसे में आने वाले फोन के सभी कैमरे 50MP के होंगे। गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक फोन 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन 16GB रैम और 512GB स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।
मिलेंगे ये खास फीचर्स
नथिंग फोन 3 के संभावित फीचर्स की बात करें तो यह फोन 5000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित नथिंग ओएस 3 पर चलेगा। इसमें कंपनी ने इस बार ग्लिफ़ लाइटिंग को रिप्लेस कर ग्लिफ़ मैट्रिक्स देने का फैसला किया है। फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, डुअल बैंड वाई-फाई, NFC, ब्लूटूथ 5.4 जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
गीकबेंच पर नथिंग फोन 3 को मॉडल नंबर नथिंग A024 के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 2.02GHz पर क्लॉक किया गया ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। इस फोन में 16GB रैम मिलेगी, जिसके साथ एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। फोन ने गीकबेंच पर सिंगलकोर में 2,067 पॉइंट और मल्टीकोर में 6,577 पॉइंट स्कोर किए हैं। नथिंग का यह फोन भारत में बनाया जाएगा, जिसकी कीमत GBP 800 यानी करीब 90,000 रुपये तक हो सकती है।
TagsNothing Phone 3जुलाईनथिंगफोन 3iPhoneयूजरNothing Phone 3JulyNothingPhone 3User जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





