भारत
BIG BREAKING: कांटा लगा फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
Shantanu Roy
28 Jun 2025 1:52 AM IST

x
बड़ी खबर
मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट और सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से मशहूर हुई अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, शेफाली को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोग उन्हें तुरंत मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। इस अचानक निधन से फैन्स और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में गहरा शोक व्याप्त है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला जारी है। अभिनेता अली गोनी ने पोस्ट करते हुए लिखा, “RIP” जबकि राजीव अदातिया ने कहा, “यह बहुत दुखद है।” अभिनेत्री मोनालिसा ने भी इस खबर को लेकर अविश्वास जताया।
फिलहाल शेफाली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, अभी तक परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
शेफाली जरीवाला ने 2002 में आए आइकॉनिक गाने ‘कांटा लगा’ से देशभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘नच बलिए 5’, और ‘बिग बॉस 13’ जैसे शोज में भाग लेकर दर्शकों का दिल जीता।
उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चित रही। पहले उन्होंने हरमीत गुलजार से शादी की थी लेकिन तलाक के बाद उन्होंने पराग त्यागी से विवाह किया।
शेफाली के अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। फैन्स और साथी कलाकार उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
Next Story





