प्रौद्योगिकी

Nano Banana Saree Trend: जानिए कैसे बदल-बदल कर डिजाइनर साड़ियों में बना सकती हैं अपनी फोटो

Sarita
17 Sept 2025 10:22 AM IST
Nano Banana Saree Trend: जानिए कैसे बदल-बदल कर डिजाइनर साड़ियों में बना सकती हैं अपनी फोटो
x
Nano Banana Saree Trend :नैनो बनाना साड़ी का ट्रेंड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। ख़ासकर महिलाएं साड़ी पहने अपनी तरह-तरह की तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। अगर आप बार-बार साड़ी में एक जैसी तस्वीरें देखकर थक गई हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपना स्टाइल बदलें।
हाल ही में, कई यूज़र्स ने गूगल के फोटो एडिटिंग टूल, नैनो बनाना का इस्तेमाल करके साड़ी में अपनी तस्वीरें बनाईं, लेकिन ज़्यादातर लुक लगभग एक जैसे ही दिखे। तो, अगर आप भी खुद को अलग-अलग डिज़ाइनर साड़ियों में देखना चाहती हैं, तो आपको बस नए प्रॉम्प्ट का फ़ायदा उठाना होगा। इन प्रॉम्प्ट की मदद से आप अपनी साधारण तस्वीर को मिनटों में एक अनोखे और आकर्षक लुक में बदल सकती हैं।
तरीका वही पुराना और बेहद आसान है। अपने फ़ोन पर जेमिनी ऐप खोलें, नैनो बनाना आइकन पर क्लिक करें और अपनी तस्वीर अपलोड करें। फिर, दिए गए प्रॉम्प्ट को कॉपी और पेस्ट करें, और आपकी तस्वीर कुछ ही सेकंड में बिल्कुल नए अंदाज़ में तैयार हो जाएगी। हर प्रॉम्प्ट आपको साड़ी का एक अलग स्टाइल और एक बिल्कुल अलग सेटिंग दिखाएगा।
चाहे आप पेस्टल रंग की साड़ी में विंटेज लुक चाहती हों, बॉलीवुड की रोमांटिक बरसात, सुनहरी बनारसी साड़ी में पारंपरिक शान, या बैंगनी शिफॉन में 90 के दशक की हीरोइन जैसा लुक, ये प्रॉम्प्ट आपको ये सब मुमकिन बनाते हैं। क्लासिक लाल शिफॉन से लेकर काली झिलमिलाती साड़ी और यहाँ तक कि सफ़ेद पोल्का डॉट्स वाली रेट्रो स्टाइल तक, हर लुक के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किए गए टेक्स्ट मौजूद हैं।
Next Story