प्रौद्योगिकी

Motorola Edge 60 Fusion 5G : कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट पर मची है लूट, हुआ बंपर प्राइस कट

Sarita
19 Dec 2025 9:15 AM IST
Motorola Edge 60 Fusion 5G : कीमत धड़ाम, फ्लिपकार्ट पर मची है लूट, हुआ बंपर प्राइस कट
x
Motorola Edge 60 Fusion 5G : Motorola के इस साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन Edge 60 Fusion की कीमत में एक बार फिर से बड़ी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते में खरीदा जा सकात है। इसे लॉन्च प्राइस से 5000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन की खरीद पर इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट समेत कई ऑफर मिल रहे हैं। मोटोरोला का यह फोन 50MP कैमरा, 12GB रैम, 5500mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स से लैस है।
कीमत में कटौती
Motorola का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इसे 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 22,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और इसमें 3000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन चार आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Motorola Edge 60 Fusion
मोटोरोला का यह बजट फोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1.5K है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, बैक पैनल में वीगन लेदर दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच pOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 5500mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 15, Hello UI
इस फोन में कंपनी ने 5500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। कंपनी ने इसमें गूगल जेमिनी पर बेस्ड एआई फीचर्स दिए हैं। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है।
Next Story