- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Moto G86 Power:...
प्रौद्योगिकी
Moto G86 Power: ₹20,000 से कम में दमदार 5G स्मार्टफोन, जानिए डिटेल्स
Sarita
31 July 2025 9:07 AM IST

x
Moto G86 Power: मोटोरोला ने भारत में अपनी G सीरीज़ के तहत एक और नया किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, इस बार कंपनी ने अपना नया फोन Moto G86 Power नाम से पेश किया है जिसमें आपको मीडियाटेक चिपसेट, 1.5K OLED डिस्प्ले, ट्रिपल-कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि फोन की कीमत 20 हज़ार रुपये से कम है लेकिन इसमें आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
Moto G86 Power के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इस मोटोरोला डिवाइस में आपको 6.67-इंच की pOLED डिस्प्ले मिल रही है जिसमें क्रिस्प 1.5K रेजोल्यूशन और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले दिन के समय काफी बेहतर अनुभव दे सकती है क्योंकि इसमें आपको 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक 7400 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए बेहतर है। डिवाइस में आपको 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है जो डेली यूज़ के लिए एक परफेक्ट विकल्प लगता है। इसके अलावा, डिवाइस में आपको Android 15 आधारित Hello UI मिल रहा है, जिसमें Moto Gestures, Family Space और Smart Connect जैसे उपयोगी फ़ीचर भी हैं।
Moto G86 Power के कैमरा स्पेसिफिकेशन
कैमरे के मामले में भी, फ़ोन काफी प्रभावशाली है जहाँ आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें OIS के साथ 50MP Sony LYTIA-600 सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी प्रेमियों के लिए, डिवाइस में एक खास 32MP का सेल्फी कैमरा है जो आपको 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। फ़ोन में 6,720mAh की बड़ी बैटरी और 33W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Moto G86 Power की कीमत और उपलब्धता
Moto G86 Power 5G पैनटोन कॉस्मिक स्काई, पैनटोन गोल्डन साइप्रस और पैनटोन स्पेलबाउंड रंग विकल्पों में उपलब्ध है और इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। हालाँकि, बैंक ऑफर्स के साथ आप इस फोन को सिर्फ़ 16,999 रुपये में भी खरीद सकते हैं। कंपनी चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 1000 रुपये की छूट या एक्सचेंज पर 1000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है। फोन की पहली सेल 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
TagsMoto G86 Power5G स्मार्टफोनडिटेल्सMoto G86 Power5G smartphonedetails जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





