छत्तीसगढ़

युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को

Nil dhankar
31 July 2025 8:55 AM IST
युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर, प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को
x
पढ़े पूरी खबर

कोण्डागांव। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा निजी क्षेत्र के रिक्त पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 6 अगस्त 2025 दिन बुधवार को आयोजित किया जाएगा। ऐसे इच्छुक नियोजक जो अपने फार्म, संस्था, कार्यालय अथवा दुकान हेतु अपने रिक्त पदों की पूर्ति प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से करना चाहते है।

वे रिक्तियों की जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव को पत्र के माध्यम से या कार्यालय के ईमेल [email protected] अथवा कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्रदाय कर सकते है।

जिसमें पदवार रिक्तियों की संख्या, वांछित योग्यता, अनुभव एवं प्रतिमाह देय वेतन की जानकारी भी दिया जाना आवश्यक है। ताकि प्लेसमेंट कैम्प हेतु पदानुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सके।अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय 11 से 5 बजे तक केकती बर्मन सहायक ग्रेड-3 मोबाइल नम्बर 9584020279 पर सम्पर्क कर सकते है।

Next Story
null