- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- laptop: HP ने भारत में...
प्रौद्योगिकी
laptop: HP ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार AI लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Sarita
6 Jun 2025 6:52 AM IST

x
laptop: टेक्नोलॉजी की दुनिया में HP ने एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत में अपने दो नए AI-बेस्ड लैपटॉप लॉन्च किए हैं. ये हैं — HP EliteBook Ultra और HP OmniBook X. कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप न केवल परफॉर्मेंस में शानदार हैं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दम पर यूज़र्स को एक स्मार्ट और पर्सनल एक्सपीरियंस भी देते हैं|
क्या है खास इन लैपटॉप्स में?
HP के इन नए लैपटॉप्स में Snapdragon X Elite प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो काफी तेज़ काम करता है. इसके साथ ही इनमें एक डेडिकेटेड Neural Processing Unit (NPU) भी है, जो हर सेकंड में 45 ट्रिलियन ऑपरेशन करने में सक्षम है. इसका मतलब है कि ये लैपटॉप लोकल लेवल पर भी जनरेटिव AI और भाषा मॉडल्स को आराम से चला सकते हैं|
HP EliteBook Ultra: बिजनेस यूज़र्स के लिए खास
यह लैपटॉप खास तौर पर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो लगातार क्लाइंट्स और टीम के साथ जुड़े रहते हैं. इसकी बॉडी पतली है, बैटरी बैकअप लंबा है और सिक्योरिटी फीचर्स भी मजबूत हैं. यह उन प्रोफेशनल्स के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जिन्हें पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस दोनों चाहिए|
HP OmniBook X: क्रिएटर्स और फ्रीलांसर्स के लिए बेहतर
OmniBook X उन लोगों के लिए बनाया गया है जो वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिज़ाइन या रिमोट वर्क में लगे हैं. इसमें ऐसे AI टूल्स हैं जो वीडियो कॉल की क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं और आपकी डिजिटल ज़रूरतों को आसानी से पूरा करते हैं|
कंपनी ने क्या कहा?
HP इंडिया की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर, इप्सिता दासगुप्ता ने कहा कि, “हम AI PC के एक नए युग की शुरुआत कर रहे हैं, जो यह तय करेगा कि एक पर्सनल कंप्यूटर क्या-क्या कर सकता है|
TagslaptopHPभारतलॉन्चAI लैपटॉपIndiaLaunchAI laptopजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





