प्रौद्योगिकी

Jio OTT Plan: Jio का 90 दिन वाला सस्ता Recharge Plan, कीमत है सिर्फ 195 रुपए

Sarita
24 Dec 2025 12:42 PM IST
Jio OTT Plan: Jio का 90 दिन वाला सस्ता Recharge Plan, कीमत है सिर्फ 195 रुपए
x

Jio OTT Plan: अगर आप Reliance Jio का प्रीपेड SIM इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कंपनी के किफायती 90-दिन के रिचार्ज प्लान के बारे में पता होना चाहिए। आज हम आपको यह जानकारी देंगे। कंपनी का 90 दिनों की वैलिडिटी वाला किफायती प्रीपेड प्लान 195 रुपये का है। इस प्लान में कितना डेटा और क्या फायदे मिलते हैं? आइए जानते हैं।

Jio का 195 रुपये वाला प्लान खास तौर पर OTT लवर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। अगर आपको भी OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्में और नए शो देखना पसंद है, तो आपको यह प्लान पसंद आ सकता है।

Jio 195 प्लान की डिटेल्स

Reliance Jio के 195 रुपये वाले प्लान में कंपनी कुल 15 GB हाई-स्पीड डेटा देती है। इस प्लान में कॉलिंग या SMS के फायदे शामिल नहीं हैं। हालांकि इस प्लान में कॉलिंग और SMS के फायदे नहीं मिलते हैं, लेकिन यह 90 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान यूज़र्स को 90 दिनों के लिए Jio Hotstar Mobile और TV का एक्सेस देता है। पूरा 15 GB डेटा खत्म होने के बाद स्पीड 64kbps हो जाएगी। आप इस प्लान को अपने प्राइमरी प्लान के साथ खरीद सकते हैं और 90 दिनों तक Jio Hotstar का मज़ा ले सकते हैं।

Airtel का 195 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 12 GB हाई-स्पीड डेटा देता है। यह ध्यान देने वाली बात है कि इस प्लान में Jio के मुकाबले कम वैलिडिटी मिलती है। जहां Jio 195 रुपये में 90 दिनों की वैलिडिटी देता है, वहीं Airtel इस प्लान के साथ सिर्फ़ 30 दिनों की वैलिडिटी देता है। यह प्लान एक महीने के लिए Jio Hotstar Mobile का फ्री एक्सेस देता है, और Airtel Xstream Play के ज़रिए 20 से ज़्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस भी देता है।

Next Story