- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Jio : लॉन्च किए दो...
प्रौद्योगिकी
Jio : लॉन्च किए दो धमाकेदार प्लान, फ्री JioHotstar के साथ मिलेगी भरपूर कॉलिंग और डेटा
Sarita
25 Feb 2025 8:58 AM IST

x
Jio : अगर आप भी जियो यूजर हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी आपके लिए दो बेहद शानदार प्लान लेकर आई है जिसमें आपको फ्री में JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको कॉलिंग और डेटा की सुविधा भी मिलती है। दरअसल रिलायंस जियो अपने प्रीपेड ग्राहकों को 195 रुपये और 949 रुपये के प्लान में फ्री जियो हॉटस्टार दे रही है। हालाँकि, 195 रुपये वाला प्लान केवल डेटा वाला प्लान है। यह प्लान विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए बनाया गया है जो जियोहॉटस्टार पर लाइव क्रिकेट और अन्य मनोरंजन सामग्री देखना पसंद करते हैं। जबकि दूसरे प्लान में कॉलिंग और भरपूर डेटा भी मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में|
जियो का 195 रुपए वाला प्लान-
जियो का यह नया डेटा ऐड-ऑन प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो क्रिकेट, वेब सीरीज, मूवीज और अन्य कंटेंट स्ट्रीमिंग का मजा लेना चाहते हैं।
195 डाटा प्लान कैसे खरीदें-
उपयोगकर्ता इस प्लान को MyJio ऐप, जियो की वेबसाइट, रिटेलर्स या पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद सकते हैं।
90 दिनों की वैधता: इस प्लान में एक बार रिचार्ज करने पर आप बिना किसी प्रतिबंध के तीन महीने तक डेटा का उपयोग कर सकते हैं।
15GB हाई-स्पीड डेटा: इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको स्ट्रीमिंग, गेमिंग और ब्राउज़िंग के लिए भी डेटा मिलता है।
फ्री जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन: यह प्लान 90 दिनों के लिए लाइव क्रिकेट और मनोरंजन का आनंद प्रदान करता है।
केवल डेटा प्लान: हालाँकि, इस ऑफर में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस सुविधा उपलब्ध नहीं है।
जियो हॉटस्टार का 949 रुपये वाला प्लान-
जियो की तरफ से आने वाला यह प्लान और भी शानदार है। अगर आप डेली डाटा, कॉलिंग और 5G एक्सेस चाहते हैं तो जियो का 949 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी, हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और मुफ्त JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है। जियो का कहना है कि यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं और मनोरंजन के शौकीन हैं। कंपनी का मानना है कि यह प्लान खेल प्रेमियों और वीडियो स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
TagsJioलॉन्चफ्री JioHotstarकॉलिंगडेटाJioLaunchFree JioHotstarCallingDataजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





