प्रौद्योगिकी

iQOO Z10 Lite 5G: जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और किफायती कीमत वाला मिलेगा दमदार स्मार्टफोन

Sarita
8 Jun 2025 8:15 AM IST
iQOO Z10 Lite 5G: जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी और किफायती कीमत वाला मिलेगा दमदार स्मार्टफोन
x
iQOO Z10 Lite 5G: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल होने वाली है, क्योंकि iQOO अपनी नई पेशकश लेकर आ रहा है. कंपनी जल्द ही अपनी Z-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन iQOO Z10 Lite 5G लॉन्च करने वाली है. यह फोन खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो कम बजट में बढ़िया बैटरी और अच्छे फीचर्स चाहते हैं|
कब होगा लॉन्च? (iQOO Z10 Lite)
iQOO ने खुद पुष्टि की है कि यह नया फोन 18 जून 2025 को भारत में पेश किया जाएगा. लॉन्च की तारीख को लेकर ब्रांड ने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर टीज़र भी जारी कर दिया है|
क्या होगा खास? (iQOO Z10 Lite)
iQOO Z10 Lite 5G में कंपनी 6000mAh की बड़ी बैटरी देने जा रही है, जो कि इस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट माना जा सकता है. यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है, जिन्हें ज्यादा बैकअप की जरूरत होती है. पिछले मॉडल Z9 Lite 5G में 5000mAh बैटरी थी, जिससे यह साफ है कि नया फोन पहले से बेहतर बैकअप देगा|
डिज़ाइन और लुक (iQOO Z10 Lite)
कंपनी ने फोन का ब्लू कलर वेरिएंट टीज़ किया है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जो पिल शेप में फिट किया गया है. टॉप में स्पीकर ग्रिल है और साइड में फिजिकल बटन दिए गए हैं. हालांकि अभी फोन के सभी स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं|
क्या हो सकती है कीमत? (iQOO Z10 Lite)
iQOO Z10 लाइट 5G की कीमत को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक यह फोन ₹10,000 से कम में आ सकता है. यानी बजट यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है|
फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, हालांकि कंपनी ने मॉडल का नाम अभी साझा नहीं किया है.
इस फोन की सीधी टक्कर बाजार में पहले से मौजूद Samsung Galaxy M06 / F06, Moto G35, Redmi A4 5G, और POCO M7 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगी|
iQOO Z10 सीरीज में पहले से मौजूद हैं ये फोन:
iQOO Z10x 5G – ₹13,499 (6GB RAM + 128GB स्टोरेज)
iQOO Z10 5G – ₹21,999 (8GB RAM + 128GB स्टोरेज)
Next Story