भारत
दे डाली बड़ी चेतावनी...सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति और दुनिया के सबसे अमीर के बीच विवाद
jantaserishta.com
8 Jun 2025 8:06 AM IST

x
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अब उनके और एलॉन मस्क के रिश्ते में तकरार आ गई है, NBC न्यूज को दिए एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है अब हमारा रिश्ता खत्म हो गया है. ट्रंप ने यह भी चेतावनी दी कि अगर एलॉन मस्क डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को फंडिंग करते हैं, खासकर उन उम्मीदवारों को जो रिपब्लिकन पार्टी के टैक्स बिल का विरोध कर रहे हैं, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे. हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे परिणाम क्या होंगे.
ट्रंप और मस्क के बीच टकराव तब सार्वजनिक हुआ जब मस्क ने ट्रंप के 'One Big Beautiful Bill' को X पर घिनौना विधेयक कहा और चेतावनी दी कि ट्रंप की टैरिफ नीति अमेरिका को मंदी में धकेल सकती है.
मस्क ने X पर ट्रंप के इंपीचमेंट (महाभियोग) का समर्थन करते हुए एक पोस्ट किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया. साथ ही उन्होंने ट्रंप के कथित रूप से जेफरी एपस्टीन से पुराने संबंधों का भी ज़िक्र किया, जिसे ट्रंप ने पुराना और झूठा मुद्दा बताया.
ट्रंप ने एलॉन मस्क को राष्ट्रपति पद का अनादर करने वाला बताया और यह भी कहा कि वे मस्क से निराश हैं, जिन्होंने विधेयक की खुलकर आलोचना की है और इसे क्लीन एनर्जी इंडस्ट्रीज के लिए अनुचित बताया है.
बता दें कि मस्क ने ट्रंप के चुनाव प्रचार में काफी आर्थिक सहयोग दिया था. इसके बदले ट्रंप ने उन्हें Department of Government Efficiency (DOGE) का चीफ भी बनाया गया था, लेकिन मस्क ने इस पद से इस्तीफा दे दिया.
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि वे मस्क की कंपनियों विशेष रूप से SpaceX के साथ सरकारी ठेकों और सब्सिडी खत्म करने पर विचार कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने साफ किया कि उन्होंने अभी तक इस बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है. स्टीव बैनन जैसे ट्रंप समर्थक नेताओं ने मस्क के व्यापारिक सौदों की जांच की मांग की है, लेकिन ट्रंप ने कहा कि वे अभी ऐसा कुछ नहीं सोच रहे.
ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है एलॉन बहुत दुखी और निराश महसूस कर रहे हैं. लेकिन एक तरह से उन्होंने दिखा दिया कि हमारा बिल कितना अच्छा है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह विधेयक 4 जुलाई की डेडलाइन से पहले पास हो जाएगा और कहा कि रिपब्लिकन पार्टी पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





