प्रौद्योगिकी

iPhone 17 Series की लॉन्च की घड़ियां करीब, जानें कब

Sarita
8 Sept 2025 9:57 AM IST
iPhone 17 Series की लॉन्च की घड़ियां करीब, जानें कब
x
iPhone 17 Series: कल यानी 9 सितंबर का दिन iPhone लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि, कल आखिरकार iPhone 17 Series से पर्दा उठने वाला है। 9 सितंबर को Apple अपनी अपकमिंग iPhone 17 Series लॉन्च करने जा रहा है। जिसका कई iPhone लवर्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। Apple 9 सितंबर को अपना सालाना मेगा इवेंट "Awe Dropping" आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में न केवल iPhone 17 Series बल्कि अब तक का सबसे पतला iPhone iPhone 17 Air भी लॉन्च होने वाला है, जो 17 Series का ही एक हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने वाली है। जिसमें Apple Watch, अपडेटेड AirPods और अन्य एक्सेसरीज़ शामिल हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट के बारे में, iPhone 17 कितने बजे लॉन्च होगा और आप इस इवेंट को कैसे देख पाएंगे।
कितने बजे होगा Apple का इवेंट
Apple हर साल सितंबर में अपना सालाना मेगा इवेंट आयोजित करता है। ऐसे में इस साल भी Apple 9 सितंबर को अपना इवेंट आयोजित करने जा रहा है। कंपनी ने इस इवेंट का नाम "Awe Dropping" रखा है। भारतीय समय के अनुसार, यह इवेंट कल मंगलवार रात 10:30 बजे होगा। जिसमें कंपनी iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च करेगी।
कहाँ और कैसे देखें
अगर आप इस इवेंट को देखना चाहते हैं, तो आप इसे घर बैठे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इस इवेंट का लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। जिसे आप Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV, Apple के आधिकारिक YouTube चैनल और कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव देख सकते हैं।
सीरीज़ में लॉन्च होंगे 4 मॉडल
iPhone 17 सीरीज़ में 4 मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। जिनमें शामिल हैं:
iPhone 17: नया A19 चिप, 6.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला iPhone 16 जैसा डिज़ाइन।
iPhone 17 Pro: हाई-क्वालिटी ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ शानदार परफॉर्मेंस वाला डिवाइस।
iPhone 17 Pro MAX: बेहतर बैटरी लाइफ और शानदार परफॉर्मेंस वाला फ्लैगशिप वेरिएंट।
iPhone 17 Air: 6.6-इंच 120Hz डिस्प्ले, A19 चिप, 12GB रैम और 48-मेगापिक्सल रियर कैमरे वाला एक बिल्कुल नया अल्ट्रा-थिन मॉडल।
iPhone 17 की प्री-बुकिंग कब शुरू होगी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज़ के लॉन्च के बाद, इस सीरीज़ के लिए प्री-ऑर्डर सेवा 12 सितंबर से शुरू होगी। वहीं, यह सीरीज़ 19 सितंबर के आसपास बिक्री के लिए बाज़ार में उपलब्ध कराई जाएगी।
Next Story