- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aaj Ka Rashifal : आज...

मेष राशि, आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है
आज सोमवार का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा। आपको आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं,उनको आज कोई बड़ा मौका मिल सकता है। आपकी कमाई में भी आज वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग कार्यक्षेत्र में मददगार साबित होगा। सामाजिक कार्य करने से आपके परिवार और कुल का मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपका प्रभाव भी आज बढेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज रुचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
वृषभ राशि,कमाई के अवसर पाएंगे
वृषभ राशि के लोगों को आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सफलता और यश की प्राप्ति होगी। आज घर से निकलते समय माता और पिता का आशीर्वाद लेना लाभदायक होगा। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। लव लाइफ में आज सुखद अनुभव प्राप्त होगा। आज आप दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको कठिनाइयों से मुक्ति दिलाएगा। आज आपके हाथों कुछ धर्म कर्म का काम हो सकता है। बौद्धिक क्षमता से आज लाभ पाएंगे। कमाई के नए स्रोत पाएंगे।
मिथुन राशि,अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन पाएंगे
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आपको अधिकारियों से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। आपके अधिकार क्षेत्र में खूब उन्नति होगी, जो लोग सरकारी काम से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में भी आज के दिन वृद्धि होगी। लेकिन आपके सितारे बताते हें कि काम और लेन-देन में आपको आज सावधानी बरतने की जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। शाम का समय आपका सुखद और रोमांटिक बीतेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे।
कर्क राशि,कार्यशैली में सुधार की जरूरत है
कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन उन्नति और सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। लेकिन आपको जोखिम से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कार्यशैली में सुधार भी लाना होगा। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य से सफलता पाएंगे। आज आपको धन उधार देने से बचना होगा, अन्यथा यह धन वापस मिलने की संभावना कम रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी।
सिंह राशि,सफला से प्रसन्नता होगी, शुभ समाचार पाएंगे
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, जो लोग व्यापार करते हैं, आज उनके व्यापार में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आपकी कमाई भी आज बढेगी। परिवार के किसी सदस्य की कामयाबी और सफलता से प्रसन्नता होगी, शुभ समाचार पाएंगे। आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। आज आपको वायरल रोगों से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना होगा।
कन्या राशि, आज सुख सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की बहुत जरूरत है। आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए नजर और सतर्कता बनाए रखें। आज आप परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज शाम को अपने और अपने परिवार के सदस्यों के साथ आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे।। आज आप अपनी सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। छात्रों को आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
तुला राशि, सेहत के मामले में आज अपना ध्यान रखें
तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन कानूनी मामलों में और सरकारी काम में आपको आज सजग रहने की जरूरत है। सलाह है कि आज अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखें। जो लोग उच्च रक्तचाप और मधुमेह के रोगी हैं, उन्हें आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।धर्म अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आपके लिए जरूरी है कि कोई भी फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार जरूर कर लें।
वृश्चिक राशि,भौतिक सुखों का भरपूर आनंद आपको मिलेगा
वृश्चिक राशि के लोगो के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज पैतृक पक्ष से लाभ मिलने का योग बना है। सितारे बताते हैं कि आज नौकरी मे वृश्चिक राशि वालो के पद और प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। भौतिक सुखों का भरपूर आनंद आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके अटके हुए काम आज किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे। साझेदारी में किए जाने वाले कामों में सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद होने की पूरी आशंका है। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी, आपस में तालमेल भी आज अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि,खर्च पर कंट्रोल करें दिन अच्छा रहेगा
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपकी चिंता और परेशानियों का समाधान हो सकता है। सेहत को लेकर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। आप आज दान पुण्य के काम भी कर सकते हें। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज आपका धन आपको वापस मिल सकता है। लव लाइफ मे आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
मकर राशि, खर्च के साथ कमाई भी होगी
मकर राशि के जातको के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। आपको आज धन और सुख शांति भी मिलेगी। आप सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए आज तत्पर भी दिखेंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आपका खर्च तो आज बना रहेगा लेकिन कमाई भी में वृद्धि होने से स्थिति संतुलित रहेगी। आज आप कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि,जल्दबाजी से आपको आज बचने की जरूरत है।
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किया गया काम आपको नुकसान पहुंचा सकता है। माता-पिता की सेवा करने का अवसर भी आपको मिल रहा है। भाई की सलाह आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगी, संतान की नौकरी या विवाह आदि के लिए किए गए काम आज सफल होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी से आज गिफ्ट भी मिल सकता है। आज आपके हाथों कोई पुण्य काम भी हो सकता है।
मीन राशि,आर्थिक मामलों में आज जोखिम लेने से बचें
मीन राशि के लिए आज सोमवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए। वैसे मीन राशि के छात्रों के लिए आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार का वातावरण कुल मिलाकर आज सामान्य और मधुर रहेगा। यदि आप नई योजनाओं पर काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना है। आपके साहस और पराक्रम के कारण आपका आज फायदा मिलेगा। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, मानसिक सुख शांति मिलेगी। आज संपत्ति में भी वृद्धि होगी।





