- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix GT 30 5G Plus:...
प्रौद्योगिकी
Infinix GT 30 5G Plus: गेमिंग के शौकीनों के लिए दमदार फीचर्स के साथ आएगा नया स्मार्टफोन
Sarita
4 Aug 2025 9:58 AM IST

x
Infinix GT 30 5G Plus: अगर आप नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Infinix GT 30 5G Plus अगले हफ्ते, 8 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई दमदार फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ है कि इस फोन को खासतौर पर गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
फ्लिपकार्ट पर लिस्ट, डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर फोन के लिए एक डेडिकेटेड पेज भी लाइव हो गया है, जहां से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिलती है। Infinix GT 30 5G+ को प्लस ग्रीन, साइबर ब्लू और ब्लेड व्हाइट जैसे तीन आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा। फोन के पिछले हिस्से में नथिंग फोन जैसा लाइटिंग डिजाइन होगा, जिसे कंपनी ने साइबर मेचा डिजाइन 2.0 नाम दिया है।
दमदार परफॉर्मेंस और गेमिंग के लिए खास ट्रिगर बटन
फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर मिलेगा, जो 7,79,000+ Antutu स्कोर के साथ आता है। यह चिपसेट 25% ज़्यादा पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है। इसके साथ ही, फोन में 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें GT शोल्डर ट्रिगर बटन भी दिया गया है, जो क्विक लॉन्च, कैमरा कंट्रोल और वीडियो प्लेबैक में काम आएगा।
शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स से लैस
फोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन में एडवांस AI फीचर्स भी मिलेंगे जो स्मार्टफोन को और भी यूज़र-फ्रेंडली बनाते हैं।
बाकी फीचर्स 5 अगस्त को सामने आएंगे
Infinix ने कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है, लेकिन कंपनी बाकी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा 5 अगस्त को करेगी।
अन्य लॉन्चिंग अपडेट
आपको बता दें कि Infinix GT 30 5G Plus के अलावा, Vivo T4R 5G की बिक्री भी अगले हफ्ते 5 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। यह फोन भारत का सबसे पतला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन है और इसे फ्लिपकार्ट के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
इसमें 6.77 इंच का क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 9400 पावरफुल प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट + 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट, डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन, IP68 और IP69 वाटर-डस्ट रेसिस्टेंट, गूगल सर्किल टू सर्च, AI नोट असिस्ट जैसे एडवांस फीचर्स हैं।
Next Story





