छत्तीसगढ़

महादेव घाट में युवक की लाश मिली

Nil dhankar
4 Aug 2025 9:26 AM IST
महादेव घाट में युवक की लाश मिली
x

रायपुर. राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारुन नदी में सोमवार सुबह युवक की लाश मिली है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई है. मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, खारुन नदी के घाट पर युवक की आज सुबह लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. आसपास लोगों की भीड़ लग गई है. मृतक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है, हालांकि पुष्टि होना बाकी है. स्थानीय लोगों ने डीडी नगर पुलिस को शव मिलने की सूचना दी है. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null