प्रौद्योगिकी

अभी दूर है गूगल लॉन्च इवेंट लेकिन पहले ही सामने आ गया Pixel 10 Pro,10 Pro XL का लुक, फोटो लीक

Sarita
27 July 2025 9:02 AM IST
अभी दूर है गूगल लॉन्च इवेंट लेकिन पहले ही सामने आ गया Pixel 10 Pro,10 Pro XL का लुक, फोटो लीक
x
गूगल 20 अगस्त को होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में Pixel 10 सीरीज़ के तहत कई नए प्रोडक्ट्स पेश करने वाला है. इसी बीच, Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL की लीक हुई तस्वीरें सामने आ गई हैं. इन फोटो में दोनों स्मार्टफोन नए Moonstone कलर ऑप्शन में देखे जा सकते हैं. इसके अलावा, टिप्स्टर इवान ब्लास (@evleaks) ने Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a के भी डिजाइन शेयर किए हैं.
लीक हुए फोटोज़ से पता चला है कि Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL में पहले की तरह सिग्नेचर कैमरा बार डिज़ाइन होगा, लेकिन नए रंग में यह और भी प्रीमियम लग रहा है. पीछे की तरफ गोल किनारे और साफ लुक दिया गया है. अभी यह क्लियर नहीं है कि स्टैंडर्ड Pixel 10 मॉडल भी इसी कलर में आएगा या नहीं|
कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस…
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10 Pro सीरीज़ में गूगल का अगला हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर Tensor G5 होगा, जिसे TSMC की 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी से बनाया गया है. ये चिपसेट ज्यादा एफिशिएंसी और बेहतरीन AI परफॉर्मेंस दे सकेगा. फोन में 16GB RAM मिलने की उम्मीद है, जबकि स्टोरेज ऑप्शन में Pixel 10 Pro में 512GB और Pixel 10 Pro XL में 1TB तक का ऑप्शन हो सकता है|
टिप्स्टर के शेयर की गई फोटो में Pixel Watch 4 और Pixel Buds 2a भी दिख रहे हैं. Pixel Watch 4 का डिज़ाइन पिछले मॉडल से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें नया Moonstone कलर और सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है. वहीं, Pixel Buds 2a की तस्वीरें बिना चार्जिंग केस के सामने आई हैं, और ये भी उसी कलर में नजर आ रहे हैं|
बाकी मॉडल्स पर सस्पेंस
इस लीक में सिर्फ Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL दिखाई दिए हैं. स्टैंडर्ड Pixel 10 और Pixel 10 Pro Fold के बारे में कोई नई जानकारी नहीं है. हालांकि, पहले सामने आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Pixel 10 Pro Fold Jade और Moonstone कलर ऑप्शंस में आएगा|
Next Story