प्रौद्योगिकी

12999 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा और 12GB RAM वाला फोन, भारी कैशबैक भी

Ashish verma
12 May 2025 6:00 PM IST
12999 रुपये में खरीदें 108MP कैमरा और 12GB RAM वाला फोन, भारी कैशबैक भी
x
भारी कैशबैक भी

Technology प्रौद्योगिकी: अगर आप बजट सेगमेंट में 12GB RAM और 108 मेगापिक्सल मेन कैमरे वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Flipkart की डील को मिस नहीं कर सकते। यह डील Infinix Note 40x 5G पर दी जा रही है। 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 13,999 रुपये है। Flipkart पर यह फोन 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस डिस्काउंट के लिए आपको ICICI बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। इस ऑफर के साथ यह फोन 12,999 रुपये में आपका हो सकता है।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आपको 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने वाले यूजर्स को 5 प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत 8,500 रुपये तक कम करा सकते हैं। ध्यान रखें कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 2460 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में दिया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 12GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी क्वाड एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर कर रही है। इसके अलावा फोन के रियर में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।
वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड XOS 14 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए इस फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। इनफिनिक्स का यह फोन तीन कलर ऑप्शन लाइम ग्रीन, पाम ब्लू और स्टारलिट ब्लैक में आता है।


Next Story