छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला अस्पताल में नर्सों का सम्मान

Nilmani Pal
12 May 2025 5:37 PM IST
दुर्ग जिला अस्पताल में नर्सों का सम्मान
x

दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे के अवसर पर आज दुर्ग जिला अस्पताल में नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा नर्सों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस विशेष समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू, नेत्र चिकित्सा अधिकारी अजय नायक और नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, और हरमन दुलई उपस्थित थे। नर्सों को उनके अथक परिश्रम, रोगी देखभाल में समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन नर्सों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास था।

सम्मानित नर्सों के नाम: चित्ररेखा वासनिक, मंजू रॉय ,देव जानिक शिवारे ,गिरजा बारले ,रिंकी गुप्ता , तरुणा रावत , उषा गुप्ता डॉ. मनोज दानी ने अपने संबोधन में कहा, “नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और करुणा के बिना अस्पतालों का संचालन संभव नहीं है। आज का दिन उनके सम्मान और प्रोत्साहन का दिन है।”

सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू ने कहा नर्सें हमारे परिवार की सदस्य हैं और डॉक्टर एवं मरीज के साथ महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं आपके समर्पण को नमन है कुलवंत भाटिया ने कहा आज नर्सिंग डे है और कल मदर्स डे था और नर्स भी माँ की तरह अपने मरीज की देखभाल करती है एवं उनके जल्द स्वस्थ होने में मदद करती है राज आढ़तिया ने कहा नर्सों व् स्टाफ के सहयोग से दुर्ग जिला चिकित्सालय पुरे प्रदेश में रक्तदान में अग्रणी है एवं यहां की नर्सों की सेवा भावना से सभी संतुष्ट हैं हरमन दुलई ने कहा, “हमारा उद्देश्य उन लोगों को सम्मान देना है जो समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं। नर्सें इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, और हमें उनके योगदान पर गर्व है।” नेत्र चिकित्सा अधिकारी श्री अजय नायक ने संचालन किया व् नव दृष्टि फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे नेत्रदान ,देहदान ,त्वचा दान, रक्तदान अभियान की तारीफ की व् नर्सिंग डे की शुभकामनाएं दी एवं सभी उपस्थित जनों का आभार वयक्त किया।

यह आयोजन न केवल नर्सों के प्रति सम्मान का प्रतीक था, बल्कि समाज में उनकी भूमिका को और अधिक प्रेरणादायी बनाने का एक प्रयास भी था। नव दृष्टि फाउंडेशन और जिला अस्पताल प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Next Story