गोकुलधाम सोसायटी के पास गांजा तस्कर अरेस्ट, तलाश रहा था ग्राहक

रायपुर। गोकुलधाम सोसायटी के पास गांजा तस्कर गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रायपुरा स्थित गोकुलधाम सोसायटी के पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजय विश्वकर्मा निवासी सम्बलपुर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी संजय विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 760 ग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 198/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। कार्यवाही में निरीक्षक एस.एन सिंह थाना प्रभारी डी.डी.नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. विजय पटेल, आर. टीकम साहू एवं कलेश्वर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
गिरफ्तार आरोपी
संजय विश्वकर्मा पिता रामकिशन विश्वकर्मा उम्र 31 वर्ष स्थाई पतारू- बड़े बाजार के पास, संबलपुर थाना खेतराजपुर जिला संबलपुर उड़ीसा हाल पता- मंजीत ग्रीन सिटी के सामने, एंजल किराना स्टोर के पास, गोकुल धाम सोसायटी थाना - डी डी नगर, रायपुर।





