- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Beauty Tips : हफ्ते...
प्रौद्योगिकी
Beauty Tips : हफ्ते में दो बार लगाएं बेसन का फेस पैक, मिलेंगे फायदे
Sarita
19 Nov 2025 7:47 AM IST

x
Beauty Tips : क्या आपको भी यही लगता है कि बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बनाने के लिए ही किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि बेसन को स्किन केयर रूटीन में भी शामिल किया जा सकता है। बेसन फेस पैक त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर बेसन फेस पैक को बनाने के तरीके और इसे लगाने से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
कैसे बनाएं बेसन फेस पैक- घर पर बेसन फेस पैक बनाने के लिए आपको एक टेबल स्पून हल्दी, 2 टेबल स्पून बेसन, 2 टेबल स्पून दही और आधे नींबू की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को एक कटोरी में निकाल लेना है। इसके बाद आपको सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। महज कुछ ही मिनटों में आपका बेसन फेस पैक तैयार है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आपके चेहरे पर मुंहासे निकले हुए हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक की मदद से आपको त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए भी बेसन फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है यानी अगर आप रेगुलरली इस फेस पैक को यूज करते हैं, तो आपकी त्वचा की रंगत सुधर सकती है। इसके अलावा झुर्रियां हटाने के लिए भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।
गौर करने वाली बात- आपको पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन वाले हिस्से पर भी बेसन फेस पैक अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15-20 मिनट तक फेस पैक को लगाए रखिए। जब बेसन फेस पैक थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
TagsBeautyबेसनफेस पैकफायदेBeautygram flourface packbenefits जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





