प्रौद्योगिकी

AutoPay से हो रहा नुकसान? सीखें बंद करने का आसान तरीका

Saba Naaz
21 Jun 2025 8:41 PM IST
AutoPay से हो रहा नुकसान? सीखें बंद करने का आसान तरीका
x
Technology प्रौद्योगिकी : आज के दौर में कई बार ऐसा होता है कि बैंक बैलेंस अचानक कम नजर आता है और जब जांच करते हैं, तो पता चलता है कि कोई पुराना सब्सक्रिप्शन या सर्विस के चलते अभी भी पैसे कट रहे हैं।
यह समस्या उन लोगों के साथ आम है जिन्होंने कभी UPI AutoPay एक्टिवेट किया था और फिर उसे बंद करना भूल गए। Netflix, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स, बीमा प्रीमियम, बिजली बिल, या मोबाइल रिचार्ज, इन सभी के लिए आजकल लोग AutoPay का इस्तेमाल करते हैं ताकि पेमेंट की झंझट न हो। लेकिन परेशानी तब होती है जब आप उस सर्विस को इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं और फिर भी हर महीने अपने आप पैसे कटते रहते हैं।
UPI AutoPay काम कैसे करता है : UPI AutoPay एक ऐसी डिजिटल सुविधा है जिसमें ग्राहक किसी भी सेवा के लिए एक ई-मैंडेट (E-Mandate) सेट कर सकता है। एक बार यह मैंडेट चालू हो जाए, तो हर महीने तय तारीख पर पैसा आपके खाते से खुद-ब-खुद कटता रहेगा। हालांकि, पैसे कटने के पहले आपको रिमाइंडर भेजा जाता है। आजकल बार-बार पेमेंट करने की झंझट से बचने के लिए ऑटोपे का इस्तेमाल मोबाइल या DTH रिचार्ज, बिजली और पानी का बिल, बीमा प्रीमियम, EMI या लोन की किश्त, SIP या म्यूचुअल फंड, जिम या ऑनलाइन कोर्स की फीस भुगतान करने जैसे कई सर्विसेज के लिए किया जा रहा है। अगर आप अब किसी सेवा का इस्तेमाल नहीं कर रहे और उससे पैसे कट रहे हैं, तो
UPI AutoPay को रोकने के लिए ये स्टेप्स अपनाएं : अपना UPI एप खोलें (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि)
Settings या Profile सेक्शन में जाएं
‘AutoPay’ या ‘Mandates’ पर टैप करें
यहां आपको सारी एक्टिव सर्विस की लिस्ट दिखेगी
जिसे बंद करना है, उसे सिलेक्ट करें
‘Cancel’ या ‘Revoke’ पर क्लिक करें
इतना करते ही उस सर्विस से आगे कोई पेमेंट नहीं कटेगा।
Next Story