
x
T20 WC 2026 Schedule: टी20 विश्व कप 2026 के लिए गुरुवार का दिन काफी ज्यादा अहम है। इस साल सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंचेंगी, इसकी तस्वीर काफी हद तक तय हो जाएगी। भारतीय टीम जहां इस दिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उतरेगी, वहीं एक और मैच इससे पहले होगा। इस मैच पर भी टीम इंडिया की नजर रहेगी। दोनों मैच कितने बजे से शुरू होंगे, ये अभी से जान लीजिए, ताकि आपसे कोई भी मुकाबला छूट ना जाए।
दोपहर तीन बजे से शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में गुरुवार यानी 26 फरवरी को दो मैच खेले जाने हैं। पहला मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें आमने सामने होंगी। मैच तो वैसे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच है, लेकिन भारतीय टीम और फैंस की नजर इस पर होगी। इस मैच का परिणाम काफी हद तक तय करेगा कि टीम इंडिया अंतिम चार में जाएगी या फिर यहीं पर उसका सफर समाप्त हो जाएगा।
शाम सात बजे से शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच
इसके बाद दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। ये मैच चेन्नई में होगा और इसका वक्त शाम सात बजे का होगा। इस मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा। टीम इंडिया सुपर 8 का पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार चुकी है, इसलिए उसके लिए सेमीफाइनल में जाने की राह मुश्किल हो गई है। लेकिन अभी भारत के दो मैच बाकी हैं और इन्हें जीतकर वो सेमीफाइनल तक जा सकती है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि टीम इंडिया अपने बचे हुए दोनों मैच जीते। पहले भारत को जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज करनी होगी, इसके बाद 1 मार्च को जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच होगा, तब उसे वहां भी जीत दर्ज करनी होगी। यहां केवल जीत से काम नहीं बनेगा, बल्कि बड़ी जीत करनी होगी।
सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक हो जाएगी तय
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले टीम इंडिया चाहेगी कि साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका टीम जीत दर्ज करे, ताकि दो मैचों में वेस्टइंडीज के दो ही अंक रहें और भारत के लिए सेमीफाइनल का सफर आसान हो जाए। इसलिए भारत के लिए ये मैच अहम होगा। देखना होगा कि दोनों मैचों में कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी और इसके बाद सेमीफाइनल की लाइनअप कैसी नजर आती है।
TagsT20 WC 2026 Scheduleभारतजिम्बाब्वेमुकाबलाT20 World Cup 2026 Schedule: India vs. Zimbabwematch जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





