छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर की हत्या, सरेंडर करने की सूचना मिलने पर संगठन ने ही मार डाला

Nilmani Pal
26 Feb 2026 7:47 AM IST
नक्सली कमांडर की हत्या, सरेंडर करने की सूचना मिलने पर संगठन ने ही मार डाला
x

प्रतीकात्मक फोटो 

छग

सुकमा/ओडिशा। एक वांछित माओवादी नेता ने 22 लाख के इनामी कमांडर अन्वेष की कथित तौर पर हत्या कर दी क्योंकि वह ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंधमाल जिले की पुलिस ने बुधवार को डारिंगबाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकरी आरक्षित वन क्षेत्र में अन्वेष उर्फ ​​रेनू के क्षत विक्षत शव को कब्र से निकाला।

राज्य के सबसे वांछित नक्सली नेता सुक्रू ने कथित तौर पर अन्वेष की हत्या कर दी. कंधमाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बीसी ने मिडिया को बताया, 'यह पुष्टि हो गई है कि अन्वेष की हत्या सुक्रू और उसके साथियों ने उस समय की जब वह कुछ अन्य माओवादी के साथ ओडिशा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर रहा था.'

पुलिस ने बताया कि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के सुकमा निवासी अन्वेष, केकेबीएन (कालाहांडी-कंधमाल-बौध-नयागढ़) डिवीजन का संभागीय समिति सदस्य (डीवीसीएम) और सैन्य प्लाटून कमांडर था, और उसपर 22 लाख रुपये का इनाम था.

Next Story
null