खेल

Sports: टीम इंडिया में वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार

Sarita
4 Sept 2025 9:18 AM IST
Sports: टीम इंडिया में वापसी की पूरी कोशिश कर रहे हैं भुवनेश्वर कुमार
x
Sports: यूपी टी20 लीग 2025 के अंतर्गत 3 सितंबर को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और गोरखपुर लायंस आमने-सामने थे। इस मैच में लखनऊ की टीम जीत हासिल करने में सफल रही। जिसने गोरखपुर की टीम को 23 रनों से हरा दिया।कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की। जिसकी बदौलत लखनऊ फाल्कन्स गोरखपुर लायंस को हराने में कामयाब रही। इस सीज़न में अब तक भुवी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। जिसके जरिए उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया है।
गोरखपुर लायंस के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी इस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। अभय प्रताप सिंह ने 21 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। उनके अलावा मोहम्मद सैफ ने भी 32 रन बनाए। गोरखपुर को जीत के लिए 171 रनों का लक्ष्य मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फाल्कंस की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। सिद्धार्थ यादव की 50 रनों की पारी बेकार गई। लखनऊ फाल्कंस की गेंदबाजी पर नजर डालें तो नवनीत कुमार ने 3 विकेट लिए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के अपने स्पेल में 26 रन देकर दो विकेट लिए। उनकी इकॉनमी महज 6.50 की रही। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम ने क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली।
भुवनेश्वर कुमार ने यूपी टी20 लीग 2025 में अब तक शानदार गेंदबाजी की है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 9 मैचों में कुल 11 विकेट लिए हैं। 12 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इसी प्रदर्शन के दम पर भुवनेश्वर ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। बता दें कि वह लंबे समय से टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2022 में खेला था।
Next Story