
Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings LIVE Updates, IPL 2026:आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। वहीं चेन्नई के पास अंतिम-4 में पहुंचने का मौका है। 5 बार की चैंपियन टीम ने 11 में से 6 मैच जीते हैं। 12 अंकों के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आईपीएल 2026 के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स इस समय लगातार तीन जीत के साथ शानदार फॉर्म में है और प्लेऑफ की दौड़ में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रही है। शुरुआती खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने वापसी की है और अब वह टॉप-4 में जगह बनाने के बेहद करीब पहुंच चुकी है।
हालांकि चेन्नई टीम को चोटों की समस्या से जूझना पड़ रहा है, इसके बावजूद टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। इस मैच में जीत दर्ज कर CSK अपनी चौथी लगातार जीत हासिल करना चाहेगी। दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम इस मुकाबले में चेन्नई की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका देने की कोशिश करेगी। पंत की कप्तानी में टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ अभियान का समापन करना चाहेगी।
यह मुकाबला चेन्नई के लिए बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि जीत उन्हें अगले दौर में पहुंचाने की दिशा में मजबूत कर सकती है, जबकि हार उनके समीकरण को जटिल बना सकती है।
Lucknow Super Giants (Playing XI): जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्कराम, अक्षत रघुवंशी, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक यादव, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आयुष बडोनी, आकाश महाराज सिंह, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।





