IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यशस्वी जायसवाल बने स्टैंड-इन कप्तान

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Updates, IPL 2026: IPL 2026 के एक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। Rajasthan Royals की ओर से यशस्वी जायसवाल स्टैंड-इन कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि नियमित खिलाड़ी रियान पराग इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
Lucknow Super Giants की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में है, और टीम हाल के मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जिससे राजस्थान रॉयल्स के लिए मुकाबला चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। प्लेऑफ की स्थिति पहले ही काफी हद तक तय हो चुकी है, ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के पास अंतिम स्थान की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच अहम है। टीम के लिए अब बचे दोनों लीग मुकाबले निर्णायक साबित हो सकते हैं।
Rajasthan Royals squad: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, दसुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवींद्र जडेजा, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर
Lucknow Super Giants squad: मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नोर्त्जे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
RR vs LSG Live: ये हैं प्लेइंग XI -
Rajasthan Royals (Playing XI): यशस्वी जायसवाल (c), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (w), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा।
Lucknow Super Giants (Playing XI): मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (w/c), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।





