खेल

गॉल टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका को सौंपी गेंदबाजी

Gulabi Jagat
15 Aug 2026 9:46 AM IST
गॉल टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका को सौंपी गेंदबाजी
x

गॉल टेस्ट में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका को सौंपी गेंदबाजी

गॉल। भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी। यह मुकाबला भारत के लिए ऐतिहासिक भी है, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच है। भारतीय टीम श्रीलंका की धरती पर अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरी है। भारत और श्रीलंका के बीच इस टेस्ट सीरीज को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। गॉल की स्पिन मददगार पिच पर दोनों टीमों के गेंदबाजों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, और असिथा फर्नांडो।
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और श्रीलंका के बीच 46 टेस्ट हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 22 मैच में जीत मिली है।
श्रीलंका केवल 7 मैच अपने नाम करने में सफल हो पाई है। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं।
भारतीय टीम ने श्रीलंका में 24 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है और 7 में शिकस्त झेली है। इस बीच 8 टेस्ट ड्रॉ रहे थे। भारत ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 5 टेस्ट में हराया है।
भारत ने गॉल में जीते हैं 2 टेस्ट मैच
गॉल स्टेडियम में भारत ने कुल 5 टेस्ट मैच (बनाम श्रीलंका) खेले हैं, जिसमें 2 में जीत दर्ज की है और 3 में शिकस्त झेली है।
भारत ने आखिरी बार इस मैदान पर 2017 में टेस्ट मैच खेला था और उसे विराट कोहली की कप्तानी में 304 रन से जीता था।
इससे पहले 2008 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर टेस्ट को 170 रन से जीता था। अनिल कुंबले उस मुकाबले में कप्तान थे।
Next Story