- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- प्रधानमंत्री मोदी ने...
प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर देश की आजादी के लिए उनके योगदान और अहिंसा के संदेश को याद किया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री का राजघाट पहुंचना परंपरा का हिस्सा रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कई अवसरों पर गांधीजी के विचारों को देश के विकास और सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणादायक बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।(तस्वीरें: प्रधानमंत्री मोदी/यूट्यूब) pic.twitter.com/WbAljXNknd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026