
x
IND vs USA Cricket Score: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में USA को 29 रनों से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 161 रन बनाए थे। ये स्कोर कोई बहुत ज्यादा नहीं था। सूर्यकुमार यादव के अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। सूर्या ने 49 बॉल खेलकर 84 रन बनाने का काम किया।
टीम इंडिया के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी
इसके बाद जब यूएसए की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी को दूसरे और तीसरे ओवर में ही अपने पहले दो विकेट गवां बैठी। इसके बाद भी थोड़ी थोड़ी देर पर विकेट गिर रहे। इससे टीम कभी स्कोर चेज करने के बारे में सोच ही नहीं पाई। हां, इतना जरूर रहा कि USA की टीम ने पूरे 20 ओवर खेल लिए। टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। भारत के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। मोहम्मद सिराज ने जहां तीन विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती को एक सफलता मिली।
अब 12 फरवरी को टीम इंडिया खेलेगी अगला मुकाबला
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने दो अंक हासिल कर लिए हैं। अब भारत का अगला मुकाबला टी20 विश्व कप में 12 फरवरी को खेला जाएगा। नामीबिया खेला जाएगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसके बाद टीम इंडिया 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए कोलंबो के लिए रवाना होगी।
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर।
यूएसए की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति।
TagsIND vs USACricket ScoreभारतUSA29 रन IND vs USAIndia29 runs जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





