छत्तीसगढ़
संवाद से समाधान अभियान के तहत डीसीपी पश्चिम ज़ोन रायपुर में व्यापक जनजागरूकता अभियान
Shantanu Roy
8 Feb 2026 12:33 AM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के डीसीपी पश्चिम ज़ोन में “संवाद से समाधान” अभियान के अंतर्गत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और कॉलोनियों तक पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक कर रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विद्यार्थियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और जागरूकता के माध्यम से समाधान प्रस्तुत करना है। अभियान के तहत साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशामुक्ति और यातायात नियमों को लेकर लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी, एसीपी एवं सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय रूप से इस अभियान को संचालित कर रहे हैं।
थाना क्षेत्रवार कार्यक्रम
अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना आजाद चौक क्षेत्र में आर.डी. तिवारी स्कूल, आमापारा में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता की जानकारी दी गई। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में साइंस कॉलेज में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं चौबे कॉलोनी के रावण दहन मैदान में नागरिकों से संवाद किया गया।
कबीर नगर थाना क्षेत्र में होली हार्ट्स स्कूल, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नगर माता बिन्नी बाई आत्मानंद स्कूल भाठागांव और कुशालपुर मिट्टी खदान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीडी नगर थाना क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 सरोना, गिरिजा शंकर प्राथमिक शाला रायपुर तथा वेंकटेश होटल में बैंक प्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ बैठक हुई।
इसी तरह आमानाका थाना क्षेत्र के अटल आवास और ग्राम तेंदुआ, न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी नगर अमलीडीह और आदर्श नगर, टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार और बस स्टैंड भाठागांव में बस संचालकों व एजेंट्स के साथ बैठक तथा मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगा में ग्रामीणों से संवाद किया गया।
साइबर जागरूकता पर विशेष फोकस
कार्यक्रमों में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अनजान कॉल, लालच या डर दिखाकर किए जाने वाले लेन-देन से बचने की समझाइश दी। ऑनलाइन ठगी, फर्जी लोन ऐप, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट जैसे नए साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही संदिग्ध लिंक, एप्लीकेशन (APK) और अनजान कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई।
साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने और साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
महिला एवं बाल सुरक्षा
महिला और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी भी दी गई, जिसमें दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH) अधिनियम और POCSO एक्ट शामिल हैं। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपातकालीन सेवा 112 के उपयोग के बारे में बताया गया।
ग्रामीण सुरक्षा और सामाजिक संदेश
ग्रामीणों को गांव में फेरी लगाने आने वाले अनजान व्यक्तियों की जानकारी रखने, संदिग्ध लोगों की फोटो सुरक्षित रखने, CCTV कैमरे लगाने और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों और विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने, महिलाओं के प्रति सम्मान रखने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और नियमों का पालन करने की अपील की गई। जनजागरूकता कार्यक्रमों को नागरिकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि “संवाद से समाधान” अभियान के माध्यम से समाज में सुरक्षा, संवेदनशीलता और साइबर साक्षरता को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





