विज्ञान

आंतों की सफाई के लिए कीजिए इन चीजों का सेवन

Shiddhant Shriwas
22 Oct 2021 11:07 AM GMT
आंतों की सफाई के लिए कीजिए इन चीजों का सेवन
x
शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पाचन क्रिया का ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। पाचन क्रिया के माध्यम से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण होता है,

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पाचन क्रिया का ठीक रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। पाचन क्रिया के माध्यम से भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण होता है, जो हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देने के लिए आवश्यक होती है। पाचन क्रियाओं के लिए लिवर के साथ आंतों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, यही कारण है कि जिन लोगों को ऐसी दिक्कतें होती हैं उन्हें आंतों को स्वस्थ रखने वाले उपाय करने की सलाह दी जाती है। डॉक्टरों के मुतबिक पाचन तंत्र को स्वस्थ और बेहतर बनाए रखने के लिए आंतों को स्वस्थ और साफ रखने वाले उपाय करते रहने चाहिए।

डॉक्टरों बताते हैं, पाचन क्रिया के दौरान आंतों में भोजन के अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होते हैं। यही कारण है कि समय-समय पर आंतों को साफ रखने के उपाय करते रहने की जरूरत होता है। आंतों को साफ रखने के लिए कई प्राकृतिक उपाय बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, जिन्हें प्रयोग में लाते रहना लाभदायक हो सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानते हैं।

आहार में बढ़ाएं फाइबर की मात्रा

पेट को स्वस्थ रखने के लिए आहार में फाइबर की मात्रा को बेहतर बनाए रखना आवश्यक होता है। आंतो की सफाई के साथ पाचन क्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए आहार में फलों या सब्जियों के जूस को शामिल किया जा सकता है जो फाइबर से भरपूर होते हैं। इसके लिए सेब, केले, गाजर, ब्रोकली जैसी चीजों का सेवन भी फायदेमंद हो सकता है।

खूब पानी पिएं

पानी पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है, यह आंतों से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक है। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड बना रहता है। अध्ययनों से पता चलता है कि आंतों को साफ रखने के लिए पानी में नमक मिलाकर पीना भी लाभदायक हो सकता है।

फलों औऱ सब्जियों के जूस

डॉक्टरों के मुताबिक आंतों को साफ रखने के लिए पेय पदार्थों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए, इसमें सब्जियों के जूस का सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आंतों की साफ सफाई के लिए लौकी, गाजर, चुकंदर, करेला और पालक के मिक्स जूस का सेवन ज्यादा लाभदायक हो सकता है।

हर्बल टी है बेहद फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आंतों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हर्बल टी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साइलियम, एलोवेरा, मार्शमैलो आदि में लैक्सेटिव की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन को ठीक रखने के साथ मल त्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाती है। इसमें ग्रीन-टी का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Next Story