धर्म-अध्यात्म

Yogini Ekadashi: इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत

Sarita
20 Jun 2025 6:12 AM IST
Yogini Ekadashi: इस दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत
x
Yogini Ekadashi: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को योगिनी एकादशी मनाई जाती है. इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून 2025 दिन शनिवार को रखा जाएगा. योगिनी एकादशी व्रत को पापों के नाश और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से व्रत और पूजा करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है|
लेकिन अगर पूजा में कोई छोटी सी गलतियां हो जाएं तो इस दिन का पूरा फल नहीं मिल पाता. ऐसे में आइए जानते हैं योगिनी एकादशी के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए|
योगिनी एकादशी पर पूजा करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां-
तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए
योगिनी एकादशी के दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन लहसुन, प्याज, मांस, तरबूज आदि खाना बिल्कुल अनुचित है. व्रत रखने वाले व्यक्ति को केवल सात्विक भोजन ही खाना चाहिए. इसके अलावा एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दिन चावल खाने से अगले जन्म में कीड़े-मकोड़े की योनि मिलती है|
तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए:
भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का खास महत्व है, लेकिन तुलसी के पत्ते एकादशी के दिन ही तोड़े जाने चाहिए. मान्यता है कि इस दिन तुलसी माता निर्जला व्रत भी रखती हैं. इसलिए पूजा के लिए एक दिन पहले ही तुलसी के पत्ते तोड़ लेने चाहिए|
बाल और नाखून काटना नहीं काटना चाहिए:
एकादशी के दिन बाल, नाखून काटना और दाढ़ी बनवाना अशुभ होता है. इस दिन इन कार्यों को करने से बचना चाहिए|
योगिनी एकादशी का दिन पूर्ण रूप से भक्ति और आध्यात्मिक का होता है. इसलिए इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा, क्रोध या अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए|
Next Story