- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Budhwar Upay: बुधवार...
धर्म-अध्यात्म
Budhwar Upay: बुधवार को करें आसान उपाय, कारोबार में होगी बढ़ोतरी
Sarita
11 Feb 2026 7:17 AM IST

x
Budhwar Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इसके अलावा बुधवार का दिन बुध ग्रह को भी समर्पित है। बुध देव के आशीर्वाद से करियर और कारोबार दोनों में अपार सफलता मिलती है। अगर किसी का बुध ग्रह कमजोर हो तो उसे स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन क्या-क्या विशेष उपाय करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार के आसान उपाय।
- अगर आपको लगता है कि आपके करीबी बिजनेस में आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, तो एक कटोरी हरे मोटे मूंग लेकर बुधवार को पूरा दिन नमक वाले पानी में भिगोएं और अगले दिन भिगोये हुए मूंग को नमक वाले पानी में से निकालकर, साफ पानी से धोकर किसी जानवर को खिलाएं।
- अगर आप अपने अंदर योग्यता का संचार करना चाहते हैं और अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन आपको 4 मुखी रुद्राक्ष की विधि-पूर्वक पूजा करके उसे धारण करना चाहिए।
- अगर बहन या बुआ के साथ आपके रिश्तों में कड़वाहट बनी हुई है, तो बुधवार के दिन आपको अपने भोजन में से एक रोटी निकालकर अलग रखनी चाहिए और उसके तीन हिस्से करने चाहिए। अब उन तीन हिस्सों में से एक हिस्सा गाय को खिला दें, एक हिस्सा कौवे के लिए रख दें और एक हिस्सा कुत्ते को खाने के लिए दें।
- अगर आपके जीवन में मिठास की जगह समस्याओं ने ले ली है, तो जीवन से समस्याओं को दूर करने के लिए और रिश्तों में मजबूती लाने के लिए बुधवार के दिन स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
- अगर आप गणित से संबंधित, यानी जोड़ घटा आदि से संबंधित विषय में कमजोर है, तो बुधवार के दिन आपको स्टेशनरी का काम करने वाले किसी व्यक्ति को मिट्टी से बनी कोई चीज़ गिफ्ट करनी चाहिए और अगर उस चीज़ पर तोते का चित्र बना हो या फिर आपको मिट्टी से बना तोता ही मिल जाये, तो इससे अच्छा गिफ्ट औरकोई नहीं होगा।
- अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है कि आप कहना कुछ चाहते हैं और कह कुछ और जाते हैं, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए बुधवार के दिन आपको बुध के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है - ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
- अगर आपके बच्चे को चीज़ें देर से समझ में आती हैं, तो बुधवार के दिन आपको मंदिर में ढक्कन समेत मिट्टी का घड़ा दान करना चाहिए। बुधवार के दिन ऐसा करने से आपके बच्चे को चीज़ें जल्दी समझ में आने लगेगी।
- अगर आपको अपने जीवनसाथी की तरक्की को लेकर हमेशा दुविधा बनी रहती है, तो बुधवार के दिन तोते को हरी मिर्च खिलाएं। अगर ऐसा करना संभव ना हो, तो तोते की एक बड़ी-सी तस्वीर लाकर अपने घर की उत्तर दिशा में लगाएं और रोज उसके दर्शन करें।
- अगर आप अपने हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं और गाय के अगले दो पैरों में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाय माता को प्रणाम करें।
- अगर आप अपने घर को निगेटिव एनर्जी से बचाये रखना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन एक फिटकरी का टुकड़ा लेकर घर के मुख्य दरवाजे के पास रख दें और जब तक वह काला न पड़ जाये, उसे वहीं पर रखा रहने दें।बाद में उस फिटकरी के टुकड़े को फेंक दें।
- अगर बुधवार के दिन आप किसी शुभ कार्य के लिएघर से बाहर जा रहे हैं, तो अपनी बहन या बेटी से आशीर्वाद लेकर जायें, साथ ही उन्हें कुछ गिफ्ट भी जरूर करें।
- अगर आप प्रकाशन का काम करते हैं या आप एक लेखक हैं, पत्रकार हैं या एक वकील हैं और आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है, तो बुधवार के दिन अपने घर की उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाएं और उस दीपक की लौ को देखते हुए ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:। मंत्र का पांच बार पाठ करें। साथ ही मां दुर्गा को हरी चुनरी चढ़ाएं।
TagsBudhwarUpayबुधवारउपायकारोबारबढ़ोतरीBudhwar RemediesWednesday RemediesBusiness Growthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





