- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vishnu Sahasranama...
धर्म-अध्यात्म
Vishnu Sahasranama Path Vidhi: जया एकादशी के दिन इस विधि से करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ, पाएंगे सुख-समृद्धि
Sarita
26 Jan 2026 8:28 AM IST

x
Vishnu Sahasranama Path Vidhi: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से बेहद शुभ परिणाम भक्तों को प्राप्त होते हैं। खासकर एकादशी तिथि के दिन व्रत रखने से और विधि पूर्वक विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना पुण्य फलदायी माना जाता है। 29 जनवरी के दिन भी माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इसे जया एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से आपको हर क्षेत्र में विजय प्राप्त हो सकती है और भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ किस विधि से करना चाहिए।
विष्णु सहस्रनाम पाठ विधि:
विष्णु सहस्रनाम का पाठ यूं तो आप हर दिन कर सकते हैं लेकिन समय की कमी है तो केवल महीने में आने वाली दो एकादशी तिथियों पर भी विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से आपको लाभ मिल सकता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ व्रत रखने वाले भी कर सकते हैं और जो लोग एकादशी का व्रत नहीं रख पाते वो भी।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ सूर्योदय के समय करना सबसे शुभ माना जाता है। इसलिए सूर्योदय से पूर्व उठकर आपको स्नान-ध्यान कर लेना चाहिए और इसके बाद पूजा स्थल पर धूप-दीप जलाना चाहिए।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से पूर्व ही आपको पूजा स्थल की भी सफाई कर लेनी चाहिए।
इस स्तोत्र का पाठ करते समय अगर आप पीले कपड़े धारण करें तो बेहतर रहता है क्योंकि भगवान विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है।
विष्णु सहस्रनाम का पाठ शुरू करने से पहले आपको एक जल से भरा कलश भी अपने पास रखना चाहिए।
इसके साथ ही पाठ करने से पहले विष्णु भगवान को फूल भी आपको अर्पित करने चाहिए।
तत्पश्चात आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ शुरू करना चाहिए और विष्णु भगवान के नामों का उच्चारण सही तरीके से करना चाहिए। इसके लिए आप कुछ दिन पहले से ही अभ्यास करना शुरू कर सकते हैं।
इस विधि से विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने के बाद आपको गुड़, लड्डू, पीली मिठाईयां आदि भोग के रूप में विष्णु भगवान को अर्पित करनी चाहिए और उसके बाद प्रसाद के रूप में इन्हें वितरित भी करना चाहिए।
विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने के लाभ :
विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से आपको बल, बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के साथ ही आपको देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। आपके जीवन से तनाव कम होने लगता है और करियर और आर्थिक जीवन से जुड़ी परेशानियों का हल भी आपको मिलने लगता है। इस स्तोत्र का पाठ करने से आप ईश्वरीय शक्ति का अहसास अपने आसपास आप कर सकते हैं। आपके जीवन की नकारात्मकता विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से दूर होती है।
TagsVishnu SahasranamaPath Vidhiजया एकादशीविधिविष्णु सहस्रनामपाठसुख-समृद्धि Vishnu SahasranamaJaya EkadashiMethodPathHappiness-Prosperity जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





