छत्तीसगढ़

ठंड से राहत मिलना शुरू, तापमान में हो रही बढ़ोतरी

Nilmani Pal
26 Jan 2026 8:08 AM IST
ठंड से राहत मिलना शुरू, तापमान में हो रही बढ़ोतरी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में अब धीरे-धोरे ठंड का असर कम हो रहा है। प्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं, जहां रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिल रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। तापमान बढ़ने से मौसम गर्म होगा और लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत के साथ ही ठंड और कमजोर पड़ेगी। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी जबकि रातें भी अपेक्षाकृत कम ठंडी रहेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका हल्का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। हालांकि इससे प्रदेश में बारिश की संभावना कम ही बताई जा रही है। राजधानी रायपुर में भी मौसम में बदलाव नजर आ रहा है।


Next Story
null