धर्म-अध्यात्म

Vijaya Ekadashi 2026: हर काम में चाहते हैं सफलता, इस दिन आजमाएं ये 7 अचूक उपाय

Sarita
10 Feb 2026 9:28 AM IST
Vijaya Ekadashi 2026: हर काम में चाहते हैं सफलता, इस दिन आजमाएं ये 7 अचूक उपाय
x
Vijaya Ekadashi 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है. इस महीने की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है. जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह एकादशी भक्त को हर क्षेत्र में विजय यानी सफलता दिलाने वाली है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, खुद भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए समुद्र किनारे इस व्रत को किया था. कहते हैं कि इस व्रत के प्रभाव से ही श्रीराम ने लंका सफलता प्राप्त की थी. इसलिए इस एकदशी व्रत को विशेष महत्व दिया गया है. अगर आप भी अपने गुप्त शत्रुओं से परेशान हैं, करियर में रुकावटें आ रही हैं या जीवन में समृद्धि की कमी है, तो इस साल विजया एकादशी का व्रत आपके लिए विशेष फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं विजया एकादशी के 7 प्रभावशाली उपाय|
विजया एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त व पारण :
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 11 फरवरी 2026 को देर रात 12 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 13 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि को मान्यता देने वाले लोग 13 फरवरी को विजया एकादशी का व्रत रखेंगे. इसके अलावा विजया एकादशी व्रत का पारण 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा. इस दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 17 मिनट से लेकर 9 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान एकादशी व्रत का पारण करने से विशेष पुण्यफल प्राप्त होगा|
सफलता और सुख-समृद्धि के 7 विशेष उपाय:
श्री राम-सीता का पूजन- इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप श्री राम और माता सीता की संयुक्त पूजा करें. इससे वैवाहिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार होता है|
विशेष भोग- विजया एकादशी पर पूजन के दौरान श्रीहरि को 11 केले, 11 लड्डू और लाल पुष्प अर्पित करें. यह उपाय आर्थिक तंगी को दूर करने वाला माना जाता है|
सूर्य देव को अर्घ्य- इस दिन तांबे के पात्र में शुद्ध जल, गंगाजल और 11 लाल मिर्च के बीज डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इससे आपके आत्मविश्वास और तेज में वृद्धि होगी|
नौकरी में सफलता के लिए- एकादशी के दिन एक कलश पर आम के पत्ते रखें और उसे जौ से भर दें. इसके ऊपर एक दीपक जलाएं. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को 11 फल और फूल चढ़ाकर अपनी सफलता की प्रार्थना करें|
कर्ज से मुक्ति के उपाय- अगर आप कर्ज के बोझ से दबे हैं, तो विजया एकादशी पर पीपल के वृक्ष की पूजा करें और उसकी जड़ में जल अर्पित करें. ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है|
तुलसी के पास दीपदान- विजया एकादशी के दिन शाम के समय घर की शांति के लिए तुलसी के पौधे के सामने गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें. मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है|
रात्रि जागरण- पौराणिक मान्यता के अनुसार, विजया एकादशी की रात को सोना नहीं चाहिए. इस रात भगवान का भजन-कीर्तन करने से शत्रुओं का प्रभाव कम होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं|
Next Story