- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vastu Tips: अगर पढ़ाई...
धर्म-अध्यात्म
Vastu Tips: अगर पढ़ाई में मन नहीं लगता तो अपनाएं ये 5 आसान वास्तु टिप्स
Sarita
4 Jun 2025 11:12 AM IST

x
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है. स्टूडेंट्स का मन अक्सर पढ़ाई के दौरान भटकता है. वास्तु के अनुसार वो कौन-सी 5 बातें हैं जिन्हें स्टूडेंट्स का कमरा बनवाते समय ध्यान में रखना चाहिए और बच्चों की पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहे उसके लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए. जानते हैं वास्तु के अनुसार वो कौन से टिप्स हैं जिनका ख्याल रखना चाहिए जिससे पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहें. वास्तु शास्त्र के जरिए जानते हैं, वो 5 सरल वास्तु टिप्स जो स्टूडेंट्स की एकाग्रता को बेहतर बनाने और परीक्षाओं में सफलता पाने में मदद कर सकते हैं|
स्टूडेंट्स के लिए 5 सिंपल वास्तु टिप्स:
कमरा अव्यवस्थित ना रखें:
स्टूडेंट्स या माता-पिता इस बात का ख्याल रखें की बच्चों का कमरा या स्टडी रूम अव्यवस्थित ना रहें. कमरे से अनावश्क चीजों को तुरंत हटा दें और कमरे को साफ सुथरा रखें. माना जाता है अव्यवस्थित कमरा पॉजीटिव एनर्जी के प्रवाह को रोक सकता है. बेहतर एकाग्रता के लिए आपका दिमाग तेज चलता है|
दिशा का रखें ख्याल:
पढ़ाई करने के लिए उत्तर पूर्व (North East) या पूर्व (East) दिशा को सबसे उत्तम माना गया है. इस दिशा को एकाग्रता के लिए श्रेष्ठ माना गया है. पढ़ाई करते समय खाली दीवार का सामना करने से बचें|
कमरे का रंग:
वास्तु के अनुसार बच्चे जिस कमरे में पढ़ाई करते हैं या उनके स्टडी रूम का कलर हमेशा वास्तु के अनुसार होना चाहिए. रंगों का हमारे जीवन पर असर पड़ता है. स्टडी रूम में दीवारों पर हल्के नीले या हल्के हरे या सफेद रंग का पेंट करवाएं. ऐसा रंग मन को शांत रखता है. गहरे रंग का उपयोग करने से बचें|
हवादार कमरा:
वास्तु के अनुसार स्टडी रूम को अच्छी तरह से प्रकाशित होना चाहिए, ऐसा होने से मानसिक सतर्कता बढ़ती है और पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित होता है. कोशिश करें पढ़ाई करने वाले कमरे में खिलड़ी जरुर हो|
पांच तत्व – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष – आपके आस-पास के वातावरण में ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करते हैं. इसलिए अपने स्टडी रूम में स्टूडेंट्स को पौधे रखने चाहिए. ऐसा करने से संतुलन बना सकता है और स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगता है|
TagsVastuपढ़ाई5 वास्तुटिप्सVastuStudy5 Vastu Tipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





