धर्म-अध्यात्म

Vaishakh Purnima 2025: दीपक से करें ये 1 काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा

Sarita
7 May 2025 8:45 AM IST
Vaishakh Purnima 2025: दीपक से करें ये 1 काम, कर्ज से मिलेगा छुटकारा
x
Vaishakh Purnima 2025:वैशाख माह की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी मनाई जाती है. इस साल 12 मई 2025 को वैशाख पूर्णिमा पड़ रही है. इस शुभ तिथि पर अगर आप दीपक से जुड़ा एक आसान उपाय करते हैं, तो आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. वैशाख पूर्णिमा पर आपको घर की चार जगहों पर दीपक जलाने हैं. मान्यता है कि इससे सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं|
वैशाख पूर्णिमा 2025 कब है:
पंचांग के अनुसार, इस साल वैशाख पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 मई को शाम 6:55 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 12 मई को शाम 7:22 मिनट पर होगा. ऐसे में वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी|
वैशाख पूर्णिमा पर यहां जलाएं दीपक:
मुख्य द्वार पर- वैशाख पूर्णिमा पर विष्णु भगवान की पूजा का विधान है. वहीं, इस तिथि पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि वैशाख पूर्णिमा पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है|
तुलसी में- वैशाख पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुलसी की पूजा करें और इसके बाद तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति को कर्ज आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है|
मंदिर में- वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. वैशाख पूर्णिमा पर घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन लाभ होता है|
किचन में- धार्मिक मान्यता के अनुसार, किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होती है और इसका प्रभाव व्यक्ति की सेहत पर पड़ता है. ऐसे में आप वैशाख पूर्णिमा के दिन किचन में दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न की कभी कमी नहीं रहती है|
Next Story