- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Vaishakh Amavasya 2025...
धर्म-अध्यात्म
Vaishakh Amavasya 2025 Daan: वैशाख अमावस्या पर इन चीजों का दान करने से मिलता है पितरों का आशीर्वाद, जीवन रहेगा सुखी और समृद्ध
Sarita
26 April 2025 12:10 PM IST

x
Vaishakh Amavasya 2025 Daan: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि की तरह ही अमावस्या का भी खास महत्व है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से साथ पितरों का तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करना अच्छा माना जाता है. वहीं इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंद लोगों को कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है|
वैशाख अमावस्या पर करें इन चीजों का दान
सनातन धर्म में अन्न का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है अन्न का दान करने से पितरों को तृप्ति मिलती है और दान करने वाले व्यक्ति को सुख- सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
वैशाख अमावस्या के दिन वस्त्र दान करने से व्यक्ति की आयु में वृद्धि होती है और उसे वैकुंठ में स्थान मिलता है. वस्त्र दान से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है, और उसे अनंत सुखों का अनुभव होता है.
अमावस्या पर जल से भरे कलश का दान करना बहुत ही शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को सौ बार किए गए श्राद्ध के बराबर पुण्य मिलता है. इसके अलावा पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
इस दिन घी का दान करने से व्यक्ति को सहस्त्र यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही आप चन्दन, पान और फूल का भी दान कर सकते हैं. इससे जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है.
वैशाख अमावस्या के दिन काले तिल या तिल से बनी चीजों का दान करना अच्छा होता है. कहते है ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है|
TagsVaishakh Amavasyaवैशाख अमावस्यादानपितरोंआशीर्वादcharityancestorsblessingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





