- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Tulsi Pujan Diwas...
धर्म-अध्यात्म
Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस कब मनाया जाएगा 24 और 25 दिसंबर, जानें सही डेट और पूजा नियम
Sarita
21 Dec 2025 11:55 AM IST

x
Tulsi Pujan Diwas 2025: हिंदू धर्म में तुलसी पौधा को अत्यंत पावन और पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन तुलसी को जल चढ़ाया जाता है वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। वहीं विष्णु जी की कोई भी पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती है। साल में दो दिन दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है एक तुलसी विवाह और दूसरा तुलसी पूजन दिवस। इन दोनों ही दिन तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातक को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।
तुलसी पूजन 2025 डेट
इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। तुलसी की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही घर से हर तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। आपको बता दें कि तुलसी पूजन हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। वहीं तुलसी विवाह कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर होती है। इस दिन तुलसी माता का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह किया जाता है।
तुलसी पूजन विधि
तुलसी पूजन के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।
इसके बाद तुलसी के आसपास वाली जगह को साफ करें और गंगाजल छिड़क दें।
इसके बाद तुलसी में जल अर्पित करें और कुमकुम का तिलग लगाएं।
फिर तुलसी माता को लाल चुनरी और फूल-माला अर्पित करें।
तुलसी के पास घी का दीपक और धूप जलाएं।
तुलसी माता को मिठाई और फलों का भोग लगाएं।
अब तलुसी जी की 3 या 7 बार परिक्रमा करें और मंत्र का जाप करें।
तुलसी पूजन के समय इन नियमों का करें पालन
बिना स्नान किए तुलसी को स्पर्श न करें
तुलसी में कभी भी सूर्यास्त के बाद जल न चढ़ाएं
रविवार, अमावस्या और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित न करें और न ही छुएं
तुलसी में शाम के समय घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
TagsTulsi Pujan Diwasतुलसी पूजन दिवसTulsi Pujan Diwas जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





