- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Surya Grahan 2026: ...
धर्म-अध्यात्म
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद घर की शुद्धि के लिए अपनाएं ये उपाय
Sarita
8 Feb 2026 6:55 AM IST

x
Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका अशुभ प्रभाव हमारे आसपास के वातावरण और घर पर पड़ता है. यही कारण है कि सूतक काल की समाप्ति और ग्रहण खत्म होने के बाद घर की साफ-सफाई और शुद्धिकरण पर विशेष जोर दिया जाता है. वैसे तो साल 2026 के फरवरी महीने में लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा. लेकिन जो लोग उन जगहों पर रहते हैं जहां यह ग्रहण दिखाई देगा, वे ग्रहण के बाद घर में फैली नकारात्मकता को खत्म करने के लिए कुछ सरल उपाय कर सकते हैं|
सूर्य ग्रहण के बाद करें ये उपाय:
1. घर में गंगाजल का छिड़काव:
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और फिर एक बर्तन में गंगाजल लेकर पूरे घर में उसका छिड़काव करें. विशेष रूप से घर के कोनों, रसोई और मंदिर में छिड़काव करना न भूलें. मान्यता है कि इससे वातावरण में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है|
2. नमक के पानी से पोंछा लगाना:
वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है. ग्रहण के बाद घर की फर्श साफ करते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिला लें. इस पानी से घर के हर हिस्से में पोंछा लगाएं. इससे घर की सूक्ष्म अशुद्धियां दूर होती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है|
3. मंदिर और मूर्तियों की सफाई:
ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान की मूर्तियों को गंगाजल या पवित्र जल से स्नान कराएं. मंदिर के कपड़े बदलें और पूरे पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें. इसके बाद धूप-दीप जलाकर आरती अवश्य करें|
ग्रहण से पहले खाने-पीने की चीजों में डाले गए तुलसी के पत्तों को हटा दें. ग्रहण के बाद घर की शुद्धि के साथ-साथ दान का भी विशेष महत्व होता है. सामर्थ्य अनुसार अनाज, काले तिल या कपड़ों का दान करना शुभ माना जाता है, जो ग्रहण के दोषों को कम करने में मदद करता है|
TagsSurya Grahanसूर्य ग्रहणशुद्धिउपायSolar EclipsePurificationRemedies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





