- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Raviwar Upay: रविवार...
धर्म-अध्यात्म
Raviwar Upay: रविवार को करें उपाय, समस्त परेशानियां से मिलेगा छुटकारा
Sarita
22 Feb 2026 10:15 AM IST

x
Raviwar Upay: रविवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। रविवार दोपहर 1 बजकर 9 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही रविवार शाम 5 बजकर 55 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दें कि रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को निरोगी शरीर का आशीर्वाद मिलता है। तो आइए जानते हैं कि रविवार के दिन कौनसे उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
- अगर आप जीवन में खूब नाम कमाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप केतु के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:।
- अगर आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं या करियर के किसी विशेष क्षेत्र में सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप सबसे पहले स्नान आदि से निवृत्त हो जाइए। उसके बाद साफ कपड़े पहनकर भगवान शिव के मंदिर जाइए और अपने साथ एक लोटे में जल भरकर, उसमें थोड़ा-सा गंगाजल और कुछ पुष्प डालकर मंदिर में ले जाइए। मंदिर जाकर सबसे पहले भगवान को प्रणाम करें। फिर गंगाजल और पुष्प मिले हुए जल को शिवलिंग पर धीरे-धीरे करके अर्पित करें। रविवार के दिन ऐसा करने से आपको अपने करियर में सफलता जरूर मिलेगी।
- अगर आपके ऊपर घर की अधिक जिम्मेदारियां हैं, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आप उन्हें ठीक से पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो रविवार के दिन आप आटे को भूनकर, उसमें शक्कर मिलाकर प्रसाद बनाएं और उसमें केले के टुकड़े भी डालें। अब उस प्रसाद को भगवान को अर्पित करें। इसके बाद बाकी प्रसाद को आस-पास छोटे बच्चों में बांट दें। अगर घर में आपका भतीजा या भांजा हो, तो उसे प्रसाद जरूर खिलाएं।
- अगर आप अपना मनचाहा प्राप्त करना चाहते है, यानी आपके मन में अगर बहुत दिनों से कोई इच्छा है और आप उसे पूरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद शिव मंदिर जाइए। वहां जाकर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं। फिर एक कच्चा, जटा वाला नारियल लेकर भगवान शिव को
अर्पित करें और हाथ जोड़कर भगवान से अपनी मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए प्रार्थना करें।
- अगर आप चाहते हैं कि आपका जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा रहे, तो रविवार के दिन आप केतु के इस मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:। रविवार के दिन ऐसा करने से आपका जीवनसाथी आपके हर फैसले में आपके साथ खड़ा रहेगा।
- अगर आपकी सेहत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी अच्छी सेहत के लिए और अपने आपको हष्ट-पुष्ट बनाये रखने के लिए रविवार के दिन आप दो सफेद चंदन के टुकड़े लीजिये। अब अपने दोनों हाथों में थोड़े-से पुष्प रखिये और पुष्प के ऊपर उन चंदन के टुकड़ों को रखिये। अब पुष्प सहित उन चंदन के टुकड़ों को शिवलिंग पर अर्पित कर दीजिये।
- अगर आप अपने जीवन में प्यार और शौहरत पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप मछलियों को 21 आटे की गोलियां खिलाएं। रविवार के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में खूब प्यार और शौहरत मिलेगी।
- अगर आपकी बढ़ती तरक्की को देखकर, आपके अपने दोस्त आपसे चिढ़ने लगे हैं या वो लोग आपसे ठीक ढंग से बात नहीं करते और अब आपकी दोस्ती के बीच में अहम की भावना आ गई है, तो अपने दोस्तों के साथ रिश्तों को फिर से ठीक करने के लिए रविवार के दिन आप एक सफेद रंग का कोरा कागज और एक चंदन का टुकड़ा लें। अब उस चंदन के टुकड़े को घिसकर एक कटोरी में निकाल लें और उस घिसे हुए चंदन की सहायता से मन में अपनी दोस्ती के रिश्ते को फिर से ठीक करने की प्रार्थना करते हुए उस सफेद, कोरे कागज पर अपना और अपने दोस्त का नाम लिखें। फिर उस कागज को अच्छे से फोल्ड कर लें और शिव मंदिर जाकर भगवान के चरणों में उस कागज को रख दें। अगर आपके एक से ज्यादा मित्र हैं, तो हर एक के नाम के साथ अपना नाम लिखकर, सबकी अलग- अलग पर्ची बनाएं और भगवान के चरणों में चढ़ाएं।
- अगर आप किसी विशेष काम में अपना अधिकार जमाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप एक साफ-सुथरा केले का पत्ता लें। अब उस पत्ते को पानी से धोकर, उस पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं और उस पत्ते पर थोड़े-से सफेद तिल रखकर, उसे मंदिर में चढ़ा दें।
- अगर आप अपनी संतान के साथ रिश्तों में समरसता बनाये रखना चाहते हैं और तकरार की भावना को अपने बीच में नहीं आने देना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप सबसे पहले स्नान आदि के बाद विधि-पूर्वक भगवान शिव की उपासना करें। फिर छोटे बच्चों में केले के फल का प्रसाद बांटें। कम से कम 11 बच्चों को प्रसाद जरूर बांटें और संभव हो तो प्रसाद अपने बच्चे के हाथों से ही बंटवाएं।
- अगर आप किसी काम में अपनी तरक्की सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप किसी ब्राह्मण को चावल दान करें। साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें। रविवार के दिन ऐसा करने से सभी कामों में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।
- अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिए रविवार के दिन के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।
- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।
TagsRaviwar UpayरविवारउपायपरेशानियांछुटकाराSunday RemediesRemediesProblemsRelief जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





