छत्तीसगढ़

रायपुर: शंकर नगर सीपीएस एकेडमी पर सख्ती, नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा

jantaserishta.com
22 Feb 2026 9:57 AM IST
रायपुर: शंकर नगर सीपीएस एकेडमी पर सख्ती, नियमों की धज्जियां उड़ाना पड़ा महंगा
x
छत्तीसगढ़।.

रायपुर: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत लॉटरी में नाम आने के बावजूद गरीब बच्चों को प्रवेश न देकर उनसे 16 हजार रुपए वसूलने के मामले में बाल आयोग ने सख्ती दिखाई है।

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राजधानी के शंकर नगर स्थित सीपीएस किड्स एकेडमी को आदेश दिया है कि वह छात्र से ली गई पूरी फीस वापस करे और उसे तत्काल आरटीई के कोटे में शामिल कर शासन से नियमानुसार भुगतान प्राप्त करे।
आयोग से मिली जानकारी के अनुसार कारपेंटर का काम करने वाले गणेश नगर निवासी तोसूराम साहू ने अपने बेटे रियांश साहू के लिए मार्च 2025 में आरटीई के तहत आवेदन किया था। पहली लॉटरी में रियांश का चयन सीपीएस किड्स एकेडमी, शंकर नगर के लिए हुआ।
पोर्टल पर नाम आने के बाद भी स्कूल प्रबंधन और नोडल अधिकारी ने कथित तौर पर लापरवाही बरती। पिता का आरोप था कि स्कूल ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी, जिसके कारण मजबूरन उन्हें अपने बेटे का दाखिला सामान्य कोटे में मोटी फीस भरकर कराना पड़ा। स्कूल ने उनसे 2 इंस्टॉलमेंट में 16 हजार रुपए फीस वसूल लिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story