- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Somwar Ke Upay: मनचाही...
धर्म-अध्यात्म
Somwar Ke Upay: मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं तो सोमवार को आजमाएं ये अचूक उपाय, बदल जाएगी किस्मत
Sarita
24 March 2025 7:23 AM IST

x
Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है और महादेव अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते. कहते हैं कि जो भी व्यक्ति भक्तिभाव से भगवान शिव की अराधना करता है उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आ रहे सभी कष्ट चुटकियों में दूर हो जाते हैं. इसलिए भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करते हैं और व्रत-उपवास रखते हैं. सोमवार के दिन कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की इच्छा से और सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से भी व्रत करती हैं. इसके अलावा सोमवार के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय भी आपकी मनोकामना पूर्ण करने में मदद कर सकते हैं|
मिलेगी मनचाही नौकरी
अगर आप काफी समय से अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने या नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं हो पा रहा तो सोमवार के दिन किया गया विशेष उपाय आपकी काम आएगा. सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाएं और वहां शिवलिंग को कच्चा दूध चढाएं. ध्यान रखें कि दूध में कुछ मीठा व चावल के कुछ दाने अवश्य मिलाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होंगे और आपकी मनचाही नौकरी की इच्छा पूर्ण करेंगे|
माता पार्वती को करें प्रसन्न
सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती का भी पूजन किया जाता है. कहते हैं कि माता पार्वती महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्रदान करती हैं. इसलिए सुहागिन महिलाएं उन्हें प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन व्रत करती हैं. यदि कोई कुंवारी कन्या भगवान भोलेनाथ जैसा वर पाना चाहती है तो सोमवार के दिन व्रत करने से उसकी भी इच्छा पूरी होगी|
शिवलिंग पर चढ़ाएं शमी के पत्ते
आमतौर पर शिवलिंग पर दूध, बेल पत्र, धतूरा चढ़ाया जाता है. इसके लिए शिवलिंग पर शमी के पत्ते चढ़ाने का भी विशेष महत्व है. धर्म शास्त्रों के अनुसार बेल पत्र की तरह ही भगवान शिव को शमी के पत्ते भी अतिप्रिय है और इन्हें अर्पित करने से वह प्रसन्न होते हैं|
TagsSomwarUpayनौकरीसोमवारउपाय SomwarJobMondayRemedyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





