- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Somvati Amavasya 2024:...
धर्म-अध्यात्म
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या पर क्या करें और क्या न करें, जानें नियम
Sarita
25 Dec 2024 11:11 AM IST

x
Somvati Amavasya 2024: दिसंबर में सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को है। सोमवती अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ भगवान शिव की पूजा भी की जाती है। इस दिन पितरों का तर्पण व पिंडदान भी किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें सोमवती अमावस्या के दिन क्या करें और क्या नहीं करना चाहिए-
सोमवती अमावस्या पितरों की शांति के लिए शुभ मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन पितरों का तर्पण, श्राद्ध व पिंडदान करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
सोमवती अमावस्या के दिन व्रत रखना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का पूजन व उनका जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद, दही, चंदन व फल आदि भी अर्पित करने चाहिए।
अमावस्या के दिन भगवान सूर्य को जल अर्पित करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से स्वस्थ सेहत व आर्थिक खुशहाली मिलती है।
अमावस्या के दिन गरीब व जरूरतमंदों को दान-पुण्य करना चाहिए। इस दिन अनाज, गर्म वस्त्र व कंबल आदि का दान करना शुभ माना गया है।
सोमवती अमावस्या के दिन क्या न करें-
1. सोमवती अमावस्या के दिन गृहकलह नहीं करना चाहिए।
2. इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
3. इस दिन तामसिक वस्तुओं से दूरी रखनी चाहिए।
4. सोमवती अमावस्या के दिन काली वस्तुओं के दान से बचना चाहिए।
TagsSomvati Amavasya 2024सोमवती अमावस्यानियमSomvati Amavasya 2024Somvati Amavasyarulesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





